×

Bhari Barish Ka Alert: कर्नाटक समेत कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

Bhari Barish Ka Alert: IMD ने कर्नाटक, केरल समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 21 Nov 2021 4:39 AM GMT
heavy rainfall alert
X

भारी बारिश का अलर्ट (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Bhari Barish Ka Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आज दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी (bhari barish ki chetavni) दी है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने बताया है कि कर्नाटक, केरल, माहे तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना (bhari barish ki sambhavna) है। आईएमडी ने मछुआरों ( Fishermen warning) को पूर्व मध्य अरब सागर में न जाने के लिए अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है।

बता दें कि भारी बारिश (Heavy rainfall ) के कारण शुक्रवार (19 नवंबर) को बेंगलुरु के स्कूलों-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। वहीं राज्य के शिक्षा विभाग ने राज्य भर के जिला प्रशासनों को आदेश दिया कि वे स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टियां तय करें।

भारी बारिश की चेतावनी (heavy rain alert today)

मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक (heavy rain alert in karnataka), केरल (heavy rain alert in kerala), माहे , तमिलनाडु (heavy rainfall alert in tamilnadu), पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम बारिश होने के आसार (barish ke asar) है। विभाग ने बताया है कि सोमवार से मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं जानकारी मिली है कि आज वेल्लोर, तिरुपथुर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु और कृष्णागिरी के आसपास गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बारिश ने मचाई तबाही

दक्षिणी राज्यों में बारिश ने भयंकर ताबाही मचाई है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं इस विषम परिस्थिति में लोगों ने अपने अपनी जान गंवा दी, जबकि कई लोग बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश में अब तक बारिश से 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए शनिवार (20 नवंबर) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम रेड्डी से बात की और उन्हें राज्य के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

बताते चलें कि चेन्नई में भी पिछले एक सप्ताह से तेज भारी बारिश हो रही है। राज्य की सुरक्षा के लिए चेन्नई निगम एक वॉर रूम तैयार किया है जो मौसम के हालातों पर नजर टिकाए हुए हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story