×

मुस्लिम महिलाओं से अभद्रता: सोशल मीडिया की इस एप पर शेयर की जा रही फोटोज, अभद्रता से जनता में बढ़ता आक्रोश

Bulli Bai: नए साल 1 जनवरी 2022 के दिन बुल्ली बाई नाम से एप पर कई तस्वीरों को अपलोड किया गया है। इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 2 Jan 2022 7:07 AM GMT
मुस्लिम महिलाओं से अभद्रता: सोशल मीडिया की इस एप पर शेयर की जा रही फोटोज, अभद्रता से जनता में बढ़ता आक्रोश
X

Bulli Bai: सोशल मीडिया पर बुल्ली बाई एप को बहुत तेजी से ट्रोल किया जा रहा है। बुल्ली बाई(Bulli Bai) नाम से गिटहब ऐप (GitHub) पर कुछ ऐसी तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है जिससे एप की काफी आलोचना हो रही है। जिस पर विवाद खड़ा चुका है। इस बारे में आरोप है कि इस गिटहब ऐप पर बुल्ली बाई नाम पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की तस्वीरों को अफलोड कर उनको नीलाम (Auction) किया जा रहा है। उन्हें और परेशान किया जा रहा है। इस तस्वीरों पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है।

नए साल 1 जनवरी 2022 के दिन बुल्ली बाई नाम (Bulli Bai) से एप पर कई तस्वीरों को अपलोड किया गया है। इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है। इस सभी की तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसके बाद से मामला भड़क उठा है। ऐसे में इस मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। साथ ही जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई करने को आदेश भी दिया है।

गिटहब पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं

बता दें, 'बुल्ली बाई' एप को गिटहब पर बनाया गया है। ये एप एक होस्टिंग प्लेटफॉर्म है। जहां से ओपन सोर्स कोड का स्टोरेज रहता है। लेकिन इस तरह फोटोज को अपलोड करने के बाद से अब गिटहब और इस पर बनाए जा रहे ऐसे एप्स को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है।


गिटहब एप के इस मामले पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi) ने शनिवार को कहा कि होस्टिंग प्लेटफॉर्म गिटहब का उपयोग करते हुए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें एक एप पर अपलोड की गई हैं। बता दें, प्रियंका इस मामले को मुंबई पुलिस के सामने उठाया है साथ ही ये मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

आगे उन्होंने ट्वीट किया, ''मैंने मुंबई पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (अपराध) रश्मि करांदिकर जी से बात की है। वे इसकी जांच करेंगे। मैंने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से भी हस्तक्षेप करने के लिए बात की है। उम्मीद है कि इस तरह की गलत और सेक्सिस्ट साइटों के पीछे जो लोग हैं उन्हें पकड़ा जाएगा।''

महिलाओं को निशाना बनाने को लेकर उन्होंने कहा, ''मैंने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कई बार आग्रह किया जो 'सुल्ली डील्स' जैसे प्लेटफार्म के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। शर्म की बात है कि इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।''

मुस्लिम महिला के चेहरे को बुल्ली बाई

मुस्लिम महिलाओं के साथ इस तरह की अभद्र घटना पर मुंबई पुलिस ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उसने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मुंबई साइबर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

इस मसले पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "एप 'बुल्ली बाई' ठीक उसी तरह काम करता है जैसे 'सुल्ली डील्स' ने किया था। एक बार जब आप इसे खोलते हैं, तो आप बेतरतीब ढंग से एक मुस्लिम महिला के चेहरे को बुल्ली बाई के रूप में प्रदर्शित करते हुए पाते हैं।"

विवादित एप में जो एक पत्रकार महिला नामित महिलाओं में शामिल है, उसने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को "डर और घृणा की भावना" के साथ नए वर्ष की शुरुआत करनी पड़ी है। बीते साल 'सुल्ली डील्स' विवाद में दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग किया गया था, लेकिन अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

इस एप पर मुस्लिम महिलाओं को फोटोज और उन पर अभद्र टिप्पिणियां करने पर मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जल्द से जल्द इस मामले में अपराधियों का पर्दा फाश होगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story