×

CBSE Board 10th Result 2021: इस साल रिजल्ट में 'साउथ' आगे, सबसे नीचे दिल्ली

बोर्ड ने आज CBSE की आध‍िकारिक वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 Aug 2021 9:24 AM GMT
CBSE declared 10th result
X

CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट (social media)

CBSE Board 10th Result 2021: 10वीं के रिजल्ट का इंतजार करने वाले छात्रों का आज इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड ने आज CBSE की आध‍िकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजों में इस साल सबसे ऊपर त्रिवेंद्रम रहा है। इसके अलावा दूसरे रीजंस में बेंगलुरु, चेन्नई ,पुणे ,अजमेर, पटना, भुवनेश्वर , भोपाल , छत्तीसगढ़ , देहरादून, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली पश्चिम ,दिल्ली पूर्व और गुवाहाटी का क्रमवार नंबर रहा है। इस साल त्रिवेंद्रम का 99.99% रिजल्ट रहा है। वहीं, इस साल 10वीं में कोई टॉपर या मेर‍िट नहीं आई है।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है

ये है र‍िजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • CBSE 10th Board Result 2021 लिंक पर क्ल‍िक करें।
  • यहां मांगा गया आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अब आपका CBSE 10th Board Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

यहां देखें किसे मिले कितने अंक

10वीं में दिल्ली के 98.19% बच्चे पास हुए हैं। विदेशी छात्रों में 99.92% पास हुए हैं, इनमें 98.89% छात्र और 99.29% छात्राएं हैं। दसवीं में दिल्ली क्षेत्र के 98.19% बच्चे पास हुए हैं। विदेशी छात्रों में 99.92% पास हुए हैं, इनमें 98.89% छात्र और 99.29% छात्राएं हैं। इस बार फिर 0.35% से लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 100% रहा है। बता दें कि इस साल 10वीं में कुल 99.04 प्रत‍िशत छात्र पास हुए हैं। दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे हुआ रिजल्ट तैयार

CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए मूल्यांकन मानदंड 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन और स्कूलों द्वारा किए गए 80 अंकों के बाहरी मूल्यांकन पर आधारित है

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story