×

आया कोरोना का नया वेरिएंट: केंद्र-BMC आमने-सामने, आप जानें XE के लक्षण और उससे जुड़ी बड़ी बातें

बृहन्मुंबई नगर निगम ने दावा किया था, कि 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मगर, उनमें कोरोना के नए सब वेरिएंट (Sub Variant) XE की पुष्टि हुई है।

aman
Written By aman
Published on: 7 April 2022 5:07 AM GMT
center bmc dispute over new variant of corona do you know what are the symptoms of xe
X

कोरोना केस (फोटो साभार- Social Media)

Coronavirus New Variant XE : कोरोना के नए वेरिएंट पर केंद्र-BMC आमने-सामने, आप जानें XE के क्या हैं लक्षण और उससे जुड़ी बड़ी बातेंदेश की व्यापारिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना के नए वेरिएंट XE (Coronavirus New Variant XE) के मामले मिले हैं या नहीं, इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC अब आमने-सामने है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीएमसी के दावों के उलट कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मरीज के नमूने की जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) XE वेरिएंट की पुष्टि नहीं करते।

बता दें, कि बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम ने दावा किया था, कि 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मगर, उनमें कोरोना के नए सब वेरिएंट (Sub Variant) XE की पुष्टि हुई है।

दोनों के अपने दावे

बताया जा रहा है, कि कोरोना संक्रमित महिला टीके की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। बीएमसी के मुताबिक, कोरोना के नए संस्करण की पुष्टि के लिए नमूना आगे के विश्लेषण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (एनआईबीएमजी) को भेजा जाएगा। बीएमसी के इस दावे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वो मरीज के नमूने में XE वेरिएंट की मौजूदगी से इनकार किया है।

जानें क्या है कोरोना के XE वेरिएंट के लक्षण और उससे जुड़ी बड़ी बातें:

- बताया जा रहा है कि कोरोना का ये वेरिएंट अब तक का सबसे संक्रामक कोविड संस्करण हो सकता है।

- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, XE सब वेरिएंट ओमिक्रॉन के बीए.2 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक दिखाई दे रहा है।

- WHO का कहना है, कि इस समय ओमिक्रॉन वेरिएंट के हिस्से के रूप में XE म्यूटेशन को ट्रैक किया जा रहा है।

-बता दें, कि ओमिक्रॉन के प्रमुख लक्षणों में बुखार आना, गले में खराश होना, खांसी होना, सर्दी और त्वचा में जलन इत्यादि होते हैं।

- ब्रिटेन में इसी साल 19 जनवरी को पहली बार इसका पता चलने के बाद से करीब 637 मामले सामने आए हैं।

- यूके का स्वास्थ्य निकाय XD, XE और XF का अध्ययन कर रहा है। इनमें XD ओमिक्रॉन के BA.1 से निकला है। जबकि, XF डेल्टा और BA.1 का एक पुनः संयोजक संस्करण है।

- इस रिपोर्ट में यूके के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुसान हॉपकिंस ने बताया, कि इस तरह के वेरिएंट को 'पुनः संयोजक' के रूप में जाना जाता है।

-इसी तरह थाईलैंड और न्यूजीलैंड में भी XE वेरिएंट का पता चला है। इस बारे में WHO का कहना है कि म्यूटेशन के बारे में और कुछ कहने से पहले और डेटा की आवश्यकता है।

-इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि XE रोग की गंभीरता में अधिक गंभीर है। अब तक सभी ओमिक्रॉन वैरिएंट कम गंभीर देखे गए हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story