×

दिल्ली को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने बढ़ाया ऑक्सीजन कोटा, केजरीवाल ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने दिल्ली को मिलने वाली ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 21 April 2021 2:29 PM GMT
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है।
X

ऑक्सीजन(फोटो-सोशल मीडिया)

नई‌ दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों और अस्पतालों को बड़ी राहत की खबर मिली है। ताजा जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को मिलने वाली ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा कर 378 मेट्रिक टन रोजाना से 480 मेट्रिक टन हर दिन कर दिया है। बता दें, दिल्ली सरकार ने एक दिन पहले ही जानकारी दी थी कि किस अस्पताल में कितनी ऑक्सीजन बाकी है। इसके साथ ही ये भी बताया था कि हालात काफी खराब हैं और ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र से कहा गया।

केंद्र सरकार को शुक्रिया

ऐसे में केंद्र की तरफ से दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र का आभार जताया और कहा कि इससे कोरोना से लड़ने में और ताकत मिलेगी। हम केंद्र सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की समस्या को समझा और इसका तत्काल निवारण करने के लिए कदम उठाया।

वहीं इस बीच दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल को 7 हजार लीटर की क्षमता वाली 45 ऑक्सीजन सिलेंडर मिल गया है। अस्पताल ने इसके लिए शुक्रिया कहा है।

लगातार दिल्ली में जारी ऑक्सीजन की किल्लत पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम फिर से भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति का कोटा बढ़ाए क्योंकि वर्तमान में करीब 18,000 मरीज राजधानी के अस्पतालों में भर्ती हैं। मैंने कई अस्पतालों का दौरा किया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा आदि के लोग भी यहां इलाज करवा रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story