×

केंद्र सरकार ने इन 6 राज्यों में कोरोना कंट्रोल को लेकर भेजी अपनी टीम, जानें क्या है इन राज्यों का हाल

केंद्र सरकार ने कोविड 19 पर नियंत्रण के लिए छह राज्यों में टीम भेजी है। इन राज्यों में केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर शामिल है। इन राज्यों में कोरोना का संक्रमण के मामले अधिक आ रहे है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया है।

Priya Panwar
Newstrack Priya Panwar
Published on: 2 July 2021 8:44 AM GMT (Updated on: 2 July 2021 8:49 AM GMT)
केंद्र सरकार ने इन 6 राज्यों में कोरोना कंट्रोल को लेकर भेजी अपनी टीम, जानें क्या है इन राज्यों का हाल
X
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कोविड 19 पर नियंत्रण के लिए छह राज्यों में टीम भेजी है। इन राज्यों में केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर शामिल है। इन राज्यों में कोरोना का संक्रमण के मामले अधिक आ रहे है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया है। देश में कोविड की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी हो गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही तीसरी लहर भी आ सकती है। दूसरी लहर से भारत का काफी नुकसान का सामना पड़ा है। तीसरी लहर के परिणाम कितने घातक होंगे इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से तैयारियां की जा रही है ताकि इस बीमारी से निपटा जा सके फिलहाल देशभर में 5,09,6374 केस एक्टिव है।

सांकेतिक तस्वीर

जानें इन राज्यों में अभी कितने है केस

1-केरल (29.37 लाख का आंकडा )

केरल में 1,02,058 केस एक्टिव है जबकि 11,516 लोग संक्रमण से ठीक हुए है, जिसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वालों का आंकडा 28,21,151 पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को 12,868 मामले आए है और 124 कोविड से मौत हो गई। यहां मौतों का आंकडा 13,359 हो गया है।

2- अरूणाचल प्रदेश (29.37 लाख संक्रमण का आंकडा)

यहां अभी एक्टिव केस 1,02,058 है जबकि संक्रमण से ठीक 11,564 लोग ठीक हुए है, जिसके बाद स्वस्थ होने वालों का आंकडा 28,21,151 पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को 12,868 मामले देखने को मिले है, जिनमें 124 की मौत हो गई है।

सांकेतिक तस्वीर

3-त्रिपुरा

यहां अभी एक्टिव केस 1,02,058 है जबकि संक्रमण से ठीक 11,564 लोग ठीक हुए है, जिसके बाद स्वस्थ होने वालों का आंकडा 28,21,151 पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को 12,868 मामले देखने को मिले है, जिनमें 124 की मौत हो गई है।

सांकेतिक तस्वीर

4-ओडिशा (9,12,887 संक्रमितों का आंकडा)

यहां अभी एक्टिव केस 31,231 है। यहां स्वस्थ होने वालों का आंकडा 8,77,540 पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को 3,087 लोग संक्रमित हुए है। यहां 24 घंटे में 45 संक्रमितों की मौत हो गई जिसके बाद कुल 4,063 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story