TRENDING TAGS :
केजरीवाल का ऐलान- पंजाब में सिख ही होगा 'आप' का CM उम्मीदवार
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक चुनावी समीकरण साधने में जुट गए है।
अमृतसर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक चुनावी समीकरण साधने में जुट गए है। इसी के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अमृतसर पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पूर्व आईपीएस विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी शामिल हो गए हैं। बता दें पंजाब कांग्रेस में इस समय राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। नवजोत सिंह सिंद्धू के बगावती तेवर पार्टी के लिए दर्द बना हुआ है। ऐसे में यह कयासबाजी की जा रही है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यहां बड़ा सियासी चाल चल दिया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी के तरफ से सीएम पद का उम्मीदवार किसी सिख को ही घोषित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू का काफी सममान करते हैं। ऐसे में इस बात को बल मिल रहा है कि कांग्रेस में जल्द अगर सबकुछ ठीकठाक न हुआ तो नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का खेमा नवजोत सिंह सिद्धू को बिल्कुल पसंद नहीं कर रहा है। बता दें कि पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल का यह दाव कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है।
ਆਪਣੀ ਇਮਾਨਦਾਰ ਛਵੀ ਲਈ ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਅਫ਼ਸਰ ਕੁੰਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਮੈਂ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਇਸ ਵਕਤ ਬਦਲਾਓ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਉਮੀਦ ਸਿਰਫ਼ 'ਆਪ' ਹੈ। ਕੁੰਵਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਸਾਥ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਇਸ ਉਮੀਦ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰੇਗਾ। pic.twitter.com/Nqguk0bWn4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 21, 2021
वहीं कुंवर विजय प्रताप सिंह के आप में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। क्योंकि उनकी गिनती पंजाब सरकार के भरोसमंद अफसरों में होती रही है। बता दें कि कोटकपूरा और बहिबल कलां गोलीकांड की जांच के लिए बनी SIT के प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कुछ महीनों पहले इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी की तरफ से किसी सिंख को सीएम का उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसपर पार्टी में मंथन चल रही है। लेकिन जिसे भी सीएम का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा उस पर आप सभी को गर्व होगा।