×

दिल्ली में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? CM केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक

अगर वीकेंड कर्फ्यू से भी कोरोना मामलों में कमी नहीं आती है, तो दिल्ली में जल्द ही संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।

Dharmendra Singh
Published on: 17 April 2021 6:23 AM GMT
सीएम अरविंद केजरीवाल
X

सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। दिल्ली में नाइट और वीकेंड कर्फ्यू पहले से ही लागू है। दिल्ली में कोरोना वायरस अब हर दिन नए रिकाॅर्ड बना रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई है। इस अहम में कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए नोडल मंत्री मनीष सिसोदिया, हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल होंगे।

अब संभावनाएं हैं कि अगर वीकेंड कर्फ्यू से भी कोरोना मामलों में कमी नहीं आती है, तो दिल्ली में जल्द ही संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।
इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो बातें कही थीं कि एक लॉकडाउन समाधान नहीं है, दूसरी यह है कि अगर मामले रुकते नहीं हैं तो लॉकडाउन पर विचार हो सकता है।
देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,486 नए के मिले हैं जबकि 141 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस ने सरकार को चिंता में डाल दिया है और लोगों के मन में भी भय का माहौल है।

देश में 2,34,692 नए केस

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,34,692 नए केस मिले हैं, तो वहीं 1341 लोगों की मौत हुई है। इन मामलों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र, में सबसे ज्यादा 63729 नए मामले सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश में 27360 नए केस मिले हैं। दिल्ली में 19486 नए मामले दर्ज किए हैं, तो वहीं छत्तीसगढ़ में 14912 नए मामले और कर्नाटक में 14859 नए मामले सामने मिले हैं। इन पांच राज्यों की सबसे ज्यादा हालत खराब है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story