×

Congress Foundation Day: स्थापना दिवस पर फहराने से पहले ही सोनिया गांधी के हाथों में आ गिरा झंडा, ठिठक गईं पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं सहित पार्टी वर्कर भी शामिल हुए। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तभी अचानक कांग्रेस का झंडा नीचे गिर गया।

aman
By aman
Published on: 28 Dec 2021 5:50 AM GMT
Congress Foundation Day: स्थापना दिवस पर फहराने से पहले ही सोनिया गांधी के हाथों में आ गिरा झंडा, ठिठक गईं पार्टी अध्यक्ष
X

Congress Foundation Day: भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) आज 28 दिसंबर को अपना 137 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में स्थापना दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भी हर साल की भांति कार्यक्रम आयोजित हुआ। लेकिन, यहां झंडा फहराने के दौरान अजीब वाकया हुआ।

दरअसल, कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं सहित पार्टी वर्कर भी शामिल हुए। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तभी अचानक कांग्रेस का झंडा नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

खंभे से छूटकर नीचे आ गया झंडा

हुआ कुछ यूं, जब सोनिया गांधी ने पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की, तो खंभे से छूटकर नीचे आ गया। माना जा रहा है, कि झंडा ठीक से बंधा नहीं था इस कारण ऐसा हुआ। हालांकि, बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया। इसके बाद उसी कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से झंडा फहराने को कहा। उनके कहने पर एक पार्टी वर्कर आगे आया। उसने झंडे वाले ऊंचे खंभे पर चढ़ने की कोशिश की। लेकिन, वह आधे से ऊपर नहीं जा सका। इसके बाद, दूसरे कार्यकर्ता ने भी मेहनत की। आख़िरकार, सीढ़ी भी मंगाई गई।

पार्टी की आगे की रणनीति

गौरतलब है कि बीते दो लोकसभा चुनावों में हार तथा देश के अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय क्षत्रपों के आगे प्रभावहीन होती कांग्रेस पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर खुद को फिर से नए सिरे से स्वयं को मजबूत करने में जुटी है। इसलिए, आज स्थापना दिवस के मौके पर नेता और कार्यकर्ता आगे की रणनीति पर भी विचार करेंगे। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने की सोच रही है। साथ ही, देश की सबसे पुरानी पार्टी ने अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर भी हल्ला बोलने का विचार कर रही है।

कांग्रेस का ट्रेनिंग अभियान जारी

कांग्रेस पार्टी समिति के सदस्यों की मानें तो, देशभर में जनता तक पहुंचने के लिए एक पार्टी ने एक ट्रेनिंग अभियान शुरू किया है। जिसके तहत, जिला और ब्लॉक स्तर तक करीब-करीब 5,500 ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। ये नुक्कड़ प्रवक्ता की भूमिका में चाय की दुकानों सहित सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली बहस में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखने को तैयार होंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story