×

राहुल गांधी को लगेगा एक और बड़ा झटका! TMC में शामिल हो सकते हैं ये पूर्व कांग्रेस सांसद

Ashok Tanwar May Join TMC: सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि हरियाणा के सिरसा से पूर्व कांग्रेस सांसद अशोक तंवर टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shreya
Published on: 23 Nov 2021 6:40 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2021 7:23 AM GMT)
राहुल गांधी को लगेगा एक और बड़ा झटका! कांग्रेस का दामन छोड़ TMC में शामिल हो सकते हैं ये पूर्व कांग्रेस सांसद
X

अशोक तंवर (फोटो साभार- फेसबुक) 

Ashok Tanwar May Join TMC: तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) पहले से प्रस्तावित 3 दिवसीय दौरे के मुताबिक आज 23 नवंबर को को दिल्ली पहुंच रही है। ममता बनर्जी का यह तीन दिवसीय दौरा विपक्षी दलों के गले की फांस बना हुआ है, एक तरफ विपक्षी इस बात का अंदाज़ा नहीं लगा पा रहे हैं कि ममता बनर्जी का दिल्ली (Mamata Banerjee Delhi Daura) आने का प्रमुख उद्देश्य क्या है वहीं दूसरी ओर कई विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की टीएमसी (TMC) में शामिल होने का अंदेशा बना हुआ है।

अशोक तंवर TMC में हो सकते हैं शामिल

इसी क्रम में हाल ही में सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि हरियाणा (Haryana) के सिरसा से पूर्व कांग्रेस सांसद अशोक तंवर (Ashok Tanwar) टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन कांग्रेस (Congress) के लिए बेहद ही बुरा गुज़र रहा है। पहले टीएमसी में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद (Kirti Azad) का नाम सामने आया था वहीं अब राहुल के करीबी माने जाने वाले अशोक तंवर का नाम सामने आ रहा है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गठजोड़ लगभग तय माना जा रहा है।

ममता बनर्जी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ममता बनर्जी हरियाणा में रख सकती हैं पार्टी की नींव

अशोक तंवर का नाम हरियाणा के दिग्गज नेताओं (Haryana Top Leader) में शुमार है। यदि अशोक तंवर के टीएमसी (TMC) में शामिल होने की सूचना सही साबित होती है तो राज्य के अन्य विपक्षी दलों को यह एक बहुत ही बड़ा झटका साबित हो सकता है। अशोक तंवर के बलबूते पर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) हरियाणा में अपनी पार्टी की नींव रख सकती हैं।

ममता बनर्जी अपनी पार्टी के विस्तार (TMC Ka Vistar) की ओर रूख कर रही हैं जिसके चलते वे विभिन्न राज्यों के कद्दावर नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की ओर अपना अधिक ध्यान दे रही हैं। ममता बनर्जी का यह 3 दिवसीय दिल्ली दौरा (Mamata Banerjee Delhi Visit) सियासी गलियारों में क्या नया करतब दिखाता है इस बात की जल्द ही आधिकारिक पुष्टि भी हो जाएगी।

जानें कौन हैं अशोक तंवर (Kon Hai Ashok Tanwar)

अशोक तंवर का जन्म (Ashok Tanwar Birthday) 12 फरवरी 1976 को हरियाणा राज्य में झज्जर जिले के चिमनी गाँव (Ashok Tanwar Birth Place) में हुआ था। अशोक तंवर पूर्व में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के अंतर्गत कई बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त यह अपने छात्र जीवन से ही राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

अशोक तंवर राजनीतिक करियर (Ashok Tanwar Political Career)

अशोक तंवर हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस के सांसद रहने के साथ ही हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। अशोक तंवर यूथ कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। 2009 लोकसभा चुनाव में हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

जानें अशोक तंवर की शिक्षा के बारे में (Ashok Tanwar Education)

अशोक तंवर ने देश की प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से मध्यकालीन भारतीय इतिहास पर एम.ए., एम.फील. और पी.एचडी. की डिग्री प्राप्त की हैं। जेएनयू छात्र सभा के अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद अशोक तंवर को राजनैतिक सोहरत मिलनी प्रारम्भ हो गयी थी और यही इनके राजनैतिक कामयाबी की शुरुआती सीढ़ी भी थी। हालांकि अशोक तंवर ने किसी आपसी मनमुटाव के चलते 2019 में कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर 2021 में खुद की राजनैतिक पार्टी 'अपना भारत मोर्चा' की शुरुआत की।

बीजेपी नेता वरुण गांधी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वरुण गांधी से भी मुलाकात संभव

ममता की भाजपा नेता वरुण गांधी (Varun Gandhi) से मुलाकात होने की भी संभावना है। वरुण गांधी हाल के दिनों में किसानों के मुद्दे पर काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने किसानों का मुद्दा प्रमुखता से उठाकर भाजपा नेतृत्व को संकट में डाला है। उनके जल्द ही टीएमसी का दामन थामने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ममता की वरुण गांधी से मुलाकात भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story