सोनिया का तगड़ा एक्शन: करारी हार के बाद सबसे बड़ा फैसला, पांचों प्रदेश अध्यक्ष निशाने पर

Sonia Gandhi Action: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के कांग्रेस प्रमुखों से अविलंब अपने पद से इस्तीफा देने को कहा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 March 2022 2:39 PM GMT (Updated on: 15 March 2022 3:00 PM GMT)
सोनिया का तगड़ा एक्शन: करारी हार के बाद सबसे बड़ा फैसला, पांचों प्रदेश अध्यक्ष निशाने पर
X

Sonia Gandhi Action: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय से विचलित कांग्रेस आलाकमान अब एक्शन मोड में आ चुका है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के कांग्रेस प्रमुखों से अविलंब अपने पद से इस्तीफा देने को कहा है। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चहेते माने जाने वाले पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिध्दू भी शामिल हैं। पार्टी ने ये कड़ा फैसला रविवार को कांग्रेस कार्य़समिति की बैठक के बाद लिया है।

पांच राज्यों में घोर पराजय

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर औऱ गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीद से कहीं अधिक खराब प्रदर्शन किया। पांच चुनावी राज्यों में से तीन राज्यों में कांग्रेस का सत्ता में आना स्वभाविक माना जा रहा था। वहीं एक अन्य राज्य में भी वो मजबूत दावेदार थी। लेकिन 10 मार्च को आए नतीजों ने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा। पार्टी नए राज्यों की सत्ता में काबिज होने के बजाय अपने एक मजबूत गढ़ पंजाब को भी गंवा बैठी। पार्टी को यहां जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गोवा, उत्तराखंड औऱ मणिपुर में सत्ता की स्वाभाविक दावेदार माने जाने वाली कांग्रेस को यहां भी एकबार फिर बीजेपी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। पांच राज्यों में से चार राज्यों में जीतकर बीजेपी जहां केंद्र की राजनीति में और मजबूत हो गई है। वहीं इन चुनावों में कांग्रेस की घोर पराजय ने उसे विपक्ष की राजनीति में उसके वजन को औऱ कम कर दिया है।

चुनाव नतीजे आने के बाद ही पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिध्दू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उस दौरान उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं हुआ था। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोंदियाल ने सोनिया गांधी के फैसले के कुछ ही देर में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ज्ञात हो कि यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू हैं, जो इसबा खूद की सीट भी नहीं बचा पाए। वहीं गोवा में कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोंडाकर हैं। मणिपुर में कांग्रेस ने ये जिम्मेदारी एन लोकेन सिंह को दी हुई है।

बता दें कि दिल्ली में बीते दिनों हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे ठुकरा दिय़ा गया था। बजट सत्र के बाद पार्टी में बडे स्तर पर फेरबदल की कवायद शुरू हो सकती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story