×

अधीर रंजन चौधरी ने साधा ममता पर निशाना, बोले- बंगाल सीएम भाजपा की एजेंट

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला किया है। चौधरी ने आगे कहा कि वह बीजेपी को खुश करने और उसके एजेंट के रूप में काम कर रही है।

Rakesh Mishra
Report Rakesh MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 12 March 2022 12:28 PM GMT (Updated on: 12 March 2022 12:32 PM GMT)
Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury attacks on mamata banerjee
X

अधीर रंजन चौधरी ने साधा ममता पर निशाना।

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर करारा हमला किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पागल करार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों का जवाब देना ठीक नहीं होता है।

बीजेपी को खुश करने के लिए एजेंट के रूप में काम कर रही ममता: चौधरी

चौधरी ने कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस के पास 700 विधायक हैं। दीदी के पास हैं क्या? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उनके पास है? चौधरी ने आगे कहा कि वह बीजेपी को खुश करने और उसके एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी प्रासंगिक बने रहने के लिए इस तरह की बातें कहती रहती हैं।

ममता कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रही हैं: नेता

कांग्रेस नेता पूछा कि ममता कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रही हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उन्हें यह याद रखना चाहिए। चौधरी ने कहा कि बीजेपी (BJP) को खुश करने के लिए ही ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) गोवा (Goa) में चुनाव लड़ी। उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। तृणमूल ने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, यह सब जानते हैं।

बता दें कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा था कि सभी राजनीतिक दल जो भाजपा से लड़ना चाहते हैं, उन्हें एक साथ चलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस (Congress) अपनी विश्वसनीयता खो रही है और हम लोग अब कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते।

पांच राज्यों के परिणाम में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी

10 मार्च को आये पांच राज्यों के परिणाम में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। जहाँ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की वापसी हो गयी,वहीं एक मात्र कांग्रेस शाषित राज्य पंजाब भी देश की सबसे पुरानी पार्टी के हाथ से निकल गया। पंजाब में अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक तरह से क्लीन स्वीप करते हुए सभी दलों को पछाड़ दिया।

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने गोवा में चुनाव लड़ा था। वहां टीएमसी सीट तो एक भी नहीं जीत पायी लेकिन उसने कांग्रेस के वोट्स में बहुत सेंध लगायी। ममता ने उससे पहले देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी सपा के पक्ष में प्रचार किया था। लेकिन सपा भी उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बना पायी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story