×

Delhi: ममता बनर्जी की मुलाकात से पहले कांग्रेस का झटका, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज TMC का थामेंगे दामन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 23 Nov 2021 4:54 AM GMT
Delhi: ममता बनर्जी की मुलाकात से पहले कांग्रेस का झटका, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद आज TMC का थामेंगे दामन
X

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद। (Social Media) 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) आज दिल्ली दौरे (Delhi Visit) पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) से भी मुलाकात कर सकती हैं, लेकिन इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है।

खबर सामने आई है कि कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद (Former MP Kirti Azad) आज कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्यता ले सकते हैं। संभव है कि ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) की ही मौजूदगी में वह टीएमसी (TMC) में शामिल हों।

26 साल बाद भाजपा से किया था किनारा

26 साल तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में रहने वाले पूर्व MP कीर्ति आजाद (Former MP Kirti Azad) ने पार्टी से किनारा कर लिया था। वह करीब तीन साल पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कीर्ति बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) आज से तीन दिवसीय दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरे पर दौरान ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात कर सकती है। ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) त्रिपुरा में बीजेपी (BJP)और टीएमसी (TMC) के बीच तनाव के बीच बीती शाम को दिल्ली पहुंची, हालांकि ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) का यह दिल्ली दौरा पहले से प्रस्तावित था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story