×

बड़ी खबर: दिग्विजय सिंह को एक साल की सजा सुनाई गई, कांग्रेस में आया भूचाल

Congress Leader Digvijaya Singh Sentenced: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक मामले में एक साल जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shreya
Published on: 26 March 2022 6:11 PM GMT
दिग्विजय सिंह को एक साल जेल की सजा
X

दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Congress Leader Digvijaya Singh Sentenced: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इंदौर जिला अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है और ₹5000 का अर्थदंड भी लगाया है। हम आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह को यह सजा उज्जैन में हुए विवाद के एक मामले में सुनाई गई है। दिग्विजय सिंह के साथ प्रेमचंद गुड्डू सहित पांच अन्य आरोपियों को भी यही सजा सुनाई गई है।

जानकारी के मुताबिक यह सजा 10 साल पुराने एक मामले में सुनाई गई है। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जब उज्जैन आए थे तो उन को काले झंडे दिखा रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद उज्जैन के भाजयुमो नेता जयंत राव ने दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, जय सिंह दरबार, मुकेश भाटी, असलम लाला, महेश परमार, अनंतनारायण मीणा आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। यह प्राथमिकी जीवाजी गंज थाने में दर्ज करवाई गई थी।

इस मामले में दिग्विजय सिंह समेत अन्य पर आरोप लगाए गए थे कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर इन लोगों ने प्राणघातक हमला किया। शनिवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह इंदौर के जिला न्यायालय में हाजिर हुए और यदि मुकेश नाथ ने दिग्विजय सिंह समेत 6 आरोपियों को सजा सुनाई गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही दिग्विजय सिंह को जमानत मिल गई।

पूरे प्रकरण के बारे में दिग्विजय सिंह का कहना है कि यह मामला लगभग 10 साल पुराना है। यह झूठा केस था और राजनीतिक दबाव में बाद में हम लोगों का नाम जोड़ा गया। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले के खिलाफ बड़ी अदालत में अपील करेंगे। यही बात प्रेमचंद गुड्डू ने भी कही। उनका भी कहना है कि 10 साल पहले उज्जैन में यह फर्जी मामला तैयार किया गया था। उनका कहना है कि उन पर हमला हुआ था और वह लोकसभा सदस्य थे इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। उन्होंने कहा कि हम इस मामले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे।

कांग्रेस नेता का कहना है यह भारतीय जनता पार्टी का एक षड्यंत्र है जिसमें एक तरफा प्रकरण बनाकर झूठे साक्ष्य तैयार करके फसाया गया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story