×

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा- 'भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं चीन'

India-China Relation: भारत का चीन और पाकिस्तान सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने कहा की भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन से खतरा है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 7 April 2022 10:48 AM GMT
Congress MP Vivek Tankha
X

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

India-China Relation: भारत के रिश्ते हमेशा से ही चीन और पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रहे हैं। भारत से लगे इन दोनों देशों के सीमा पर अक्सर तनातनी की खबरें आती रहती हैं। इन दोनों देशों को लेकर हमेशा से एक बहस रहता है कि आखिर भारत का बड़ा दुश्मन कौन है? इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने भी एक बयान दिया है। विवेक तन्खा ने अपने हालिया बयान में कहा कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है, भारत को पाकिस्तान से अधिक चीन से खतरा है।

बता दें बीते कुछ सालों से चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अपनी दखलअंदाजी बढ़ा दी है। अभी हाल के कुछ साल पहले ही चीन सीमा पर भारतीय जवानों और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुआ था। भारत के असली दुश्मन को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा के पहले भी कई नेताओं और सेना के अधिकारियों ने बयान दिया है। जिनमें से ज्यादातर का मानना यही है कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है।

दिवंगत पूर्व CDS जनरल विपिन रावत का बयान

भारत पाकिस्तान की सीमा पर अक्सर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी गतिविधियों को लेकर आतंक के खिलाफ लड़ता रहा है। वहीं दूसरी ओर चीन सीमा पर फ्री भारत चीनी साजिशों का अक्सर मुकाबला करता रहा है। भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर पूर्व सीडीएस दिवंगत जनरल विपिन रावत ने भी यह कहा था कि भारत का नंबर वन दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है।

दिवंगत पूर्व CDS जनरल विपिन रावत ने यह बयान साल 2021 के नवंबर महीने में दिया था। उस वक्त कई महीनों से भारत चीन सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर उन्होंने कहा था कि भारत का फोकस वास्तविक नियंत्रण रेखा पर है क्योंकि चीन ही भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने आगे कहा था कि भारत को दोनों मोर्चे पर हमेशा तैयार रहना पड़ेगा मगर चीन की तरफ ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है।

चीन को लेकर अखिलेश यादव का बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने भी भारत के चीन और पाकिस्तान के साथ रिश्ते को लेकर कहा था कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है। अखिलेश यादव ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव और डॉ राम मनोहर लोहिया ने हमेशा से ही यह स्पष्ट राय दी है कि भारत का असली दुश्मन चीन है।

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भारत चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना भी बनाया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार पाकिस्तान का उपयोग करती है जबकि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story