×

बढ़ती महंगाई के खिलाफ Congress का प्रदर्शन, दिल्ली में राहुल तो शिमला में प्रियंका कर रहीं नेतृत्व

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गया है। कांग्रेस के सभी सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 31 March 2022 4:39 AM GMT (Updated on: 31 March 2022 4:49 AM GMT)
congress party mp protest against inflation on vijay chowk today rahul gandhi sonia gandhi
X

बढ़ती महंगाई के खिलाफ देश भर में Congress का हल्ला बोल

Congress Protest against Inflation : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 10 दिनों में जबरदस्त उछाल आया है। इसे आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ी है। तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से रोजमर्रा और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमत बढ़ना स्वाभाविक है। इसी महंगाई के विरोध में आज 31 मार्च को कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर चुकी है। कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

कांग्रेस के सभी सांसद (Congress MP Protest) आज विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ इस हल्ला बोल में पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रियंका शिमला में करेंगी नेतृत्व

वहीं, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) हिमाचल प्रदेश में इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। देश के कई जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। खबर है कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले के डीसी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा था।

ईंधन की दरों में जबरदस्त इजाफा

बता दें, कि पिछले 10 दिनों में अभी तक 6:40 रुपए प्रति लीटर तक तेल की कीमतों में इजाफा हो चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.81 रुपए तक पहुंच चुकी है। वहीं, पिछले छह महीने ही देश में CNG की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। आप महंगाई का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस ने CNG की कीमतों में 33 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की। मुंबई में भी 27 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story