Congress poll debacle: कांग्रेस में हार पर रार, प्रियंका गांधी ने शुरू की 2024 की तैयारी

Congress poll debacle: प्रियंका गांधी अब 2024 के लिए अपनी तैयारियां शुरू करना चाहती हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 17 March 2022 10:05 AM GMT
Priyanka Gandhi strategy for 2024 Loksabha election
X

प्रियंका गांधी ने शुरू की 2024 की तैयारी

Congress poll debacle: उत्तर प्रदेश चुनाव में करारी हार के बाद प्रियंका गांधी अब 2024 के लिए अपनी तैयारियां शुरू करना चाहती हैं। आज उसी को लेकर वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी और संगठन को पूरी तरह मजबूत कर आगे की लड़ाई लड़ना चाहती हैं।

दिल्ली में आज उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, सतीश आजमानी, अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नवनिर्वाचित दोनों विधायक आराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी के साथ मुलाकात की और विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी यूपी के बड़े नेताओं के साथ चर्चा कर प्रदेश में संगठन को फिर से जमीनी स्तर पर खड़ा करने और नए प्रदेश को लेकर नेताओं से बात की।

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अगली रणनीति

बताया जा रहा है कि यूपी चुनाव नतीजों, कांग्रेस के वोटिंग परसेंटेज और कहां पर कमियां रह गई इस पर नेताओं के साथ चर्चा के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अगली रणनीति बनेगी। क्योंकि इन दिनों कांग्रेस में हार के बाद काफी रार मची हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव में हार के बाद पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया है वहीं कांग्रेस में बड़े नेताओं का एक अलग धड़ा आलाकमान के खिलाफ ही विरोध के बिगुल फूक दिया है। उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर जीत हासिल कर सकी है और उसका वोटिंग परसेंटेज भी 2017 के मुकाबले घटा है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रियंका गांधी अभी से मिशन 2024 के लिए अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत कर यूपी में मोदी-योगी के खिलाफ अपनी पार्टी को मजबूत करने में लग गई हैं।

बुधवार को कांग्रेस के G-21 नेताओं की बैठक

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद बुधवार शाम दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर एक बैठक हुई। इसमें आलाकमान से नाराज सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें पार्टी की आंतरिक कलह और रणनीति को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के असंतुष्ट नेताओं का कहना है बीजेपी से मुकाबले के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बेहद जरूरी है। बैठक में शामिल नेता कांग्रेस में बड़े बदलाव की मांग और अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का बनाने की बात कर रहे हैं। बैठक के बाद कांग्रेस के 18 नेताओं गांव की ओर से एक संयुक्त प्रेस रिलीज भी जारी की गई। कहा गया है कि वह पार्टी तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक उन्हें बाहर नहीं निकाला जाएगा हम सब बात पर जोर देते रहेंगे की पार्टी में सुधार की जरूरत है।

इसके साथ ही G-21 ग्रुप के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि वह समान विचारधारा वाले दलों से बात करें जिससे बीजेपी को 2024 में चुनौती देने के लिए एक अच्छा विकल्प तैयार हो सके। फिलहाल कांग्रेस के अंदर ही दो गुट हो गए हैं। एक गांधी परिवार के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है तो दूसरे नाराज नेताओं की फौज के साथ। ऐसे में पार्टी में ही एक दूसरे पर ही वार पलटवार का खेल चल रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story