×

कोरोना का ताजा अपडेटः मौतों का आंकड़ा डरा देगा, हर दिन बढ़ रहा संकट

कोविड-19 की दूसरी लहर से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। पिछले 24 घंटों में 59,907 नए मामले सामने आए,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 April 2021 4:10 AM GMT
कोरोना का ताजा अपडेटः मौतों का आंकड़ा डरा देगा, हर दिन बढ़ रहा संकट
X

सोशल मीडिया से फोटो

नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप भयानक रूप लेता जा रहा है। बुधवार को देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के करीब 1,26,198 केस सामने आए हैं। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। 684 मरीजों की जान भी गई है। 59 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।

पिछले चार दिनों में ये तीसरी बार है कि देश में एक दिन में आने वाले केस का आंकड़ा एक लाख के पार गया है। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख केस आए थे, यानी दो दिन में ही 2.40 लाख के करीब केस आ गए हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 59,907 नए मामले सामने आए, 30,296 लोग रिकवर हुए और 322 मौतें हुई हैं। कोवड-19 की दूसरी लहर से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। बीते दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हज़ार मामले दर्ज किए गए, जो पूरे देश में सामने आए केस का आधा हिस्सा है। यही कारण है कि केंद्र की ओर से एक्सपर्ट्स की टीमें लगातार महाराष्ट्र भेजी जा रही हैं। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नया संकट सामने आया है। यहां वैक्सीन लगभग खत्म हो चुकी है। दिल्ली का भी है जहां फिर एक बार साढ़े पांच हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907, दिल्ली में 5,506, उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976 मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ ही देश में कुल केस की संख्या 1.26 करोड़ के पार चली गई है। चिंता की बात एक्टिव केस की टैली से सामने आई है, जहां अब एक्टिव केस की संख्या नौ लाख को पार कर गई है। कुछ दिनों पहले देश में सिर्फ एक लाख के करीब एक्टिव केस ही थे।


सरकार ने करेगी मंथन

कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कोरोना की बढ़ती रफ्तार, वैक्सीनेशन में आ रही परेशानियों को लेकर मंथन करेंगे।

देश में कोरोना का कहर बढ़ रहा है, तो वैक्सीन की मांग भी तेज़ हो गई है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश का कहना है कि उनके पास कुछ ही दिन का वैक्सीन स्टॉक है, कुछ सेंटर्स पर वैक्सीन है ही नहीं। ऐसा ही नज़ारा वाराणसी में दिखा, जहां वैक्सीन ना होने के कारण लोगों को लौटाना पड़ रहा है। दूसरी ओर केंद्र दावा कर रहा है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।


अब तक 13.30 करोड़ केस?

दुनिया में अब तक 13.30 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.86 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.72 करोड़ लोग ठीक हो गए। 2.28 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 2.27 करोड़ मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, जबकि 99,507 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अगले हफ्ते से अनलॉक का दूसरा फेज शुरू करने का ऐलान किया है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story