×

Corona Cases in India : कोरोना ने तोड़ा 8 महीनों का रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 3 लाख से ज्यादा नए केस, महाराष्ट्र में सबसे अधिक

कोरोना के दैनिक मामलों में आज रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में बुधवार को कोरों संक्रमण के 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। बता दें, कि बुधवार की रात 11 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से 3,04,416 नए केस सामने आ चुके थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 20 Jan 2022 3:39 AM GMT (Updated on: 20 Jan 2022 3:52 AM GMT)
Neocov new corona virus
X

Neocov new corona virus: साउथ अफ्रीका में मिला 'नियोकोव' वायरस

Corona Cases in India : कोरोना (Corona) के दैनिक मामलों में आज रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में बुधवार को कोरों संक्रमण के 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। बता दें, कि बुधवार की रात 11 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से 3,04,416 नए केस सामने आ चुके थे। ये तब, जब कुछ राज्यों के आंकड़े आने शेष थे। गौरतलब है, कि इससे पहले भारत में पिछली बार 15 मई 2021 को देश में इसके करीब मामले आये थे। हालांकि, सुबह तक नए संक्रमितों की संख्या बढ़कर पिछले 24 घंटे में 3,17,532 हो गई।

पिछली बार 3,11,077 के करीब संक्रमितों की संख्या थी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि कोरोना की वर्तमान और तीसरी लहर में इस आंकड़े को छूने में महज 23 दिन ही लगे हैं। दूसरी लहर में करीब 60 दिन लगे थे। बुधवार देर रात जारी आंकड़ों की हिसाब से 24 घंटे के भीतर कुल 356 लोगों की मौत हुई थी। ज्ञात हो, कि इन आंकड़ों में पंजाब, झारखंड और त्रिपुरा के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश भारत

कोरोना संक्रमण के वैश्विक आंकड़ों के लिहाज से इस वक़्त भारत, अमेरिका के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। 17 जनवरी 2022 से अब तक देश में 8.7 लाख से ज्यादा दैनिक मामलों की जानकारी सामने आई है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के तुलनात्मक अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी महीने में अर्जेंटीना, अमेरिका और भारत के अलावा एकमात्र देश था, जहां एक लाख से अधिक दैनिक मामले दर्ज किए गए। वहीं, मौत के आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक भारत में दैनिक मृत्यु दर, अमेरिका, रूस, कनाडा, मेक्सिको और पोलैंड जैसे देशों की तुलना में कम है। अमेरिका को छोड़ अन्य सभी के लिए दैनिक मामलों की संख्या भारत की तुलना में कम है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण मामले

वहीं, देश के तमाम राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। उसके बाद कर्नाटक का स्थान आता है। इन दोनों राज्यों में ताजा आंकड़े में 40,000 से अधिक मामलों की जानकारी सामने आई है। जबकि, केरल ने 30,000 से अधिक मामलों की सूचना दी है। उसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का नंबर है। यहां दैनिक आंकड़े 20,000 से ज्यादा रहे। जबकि, छह राज्यों ने 10,000 से अधिक मामलों की सूचना उपलब्ध करवाई है। इस सूची में अधिक से कम मामलों के क्रम में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश शामिल थे।

महाराष्ट्र में 43,697, गुजरात में 20,966 नए मामले

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 43,697 मामले सामने आए। यह एक दिन पहले सामने आए मामलों से करीब 10 फीसदी ज्यादा थे। साथ ही, ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के 214 नए केस देखने को मिले। वहीं, गुजरात में कोरोना संक्रमण के 20,966 नए मामले सामने आए। यह राज्य में अब तक सामने आए दैनिक मामलों में सर्वाधिक है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story