TRENDING TAGS :
नए साल के जश्न का असरः कई राज्यों में कोरोना-ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़े मामले, ये बड़े खतरे का संकेत
Corona Cases in India: देश में ताजा अपडेट के मुताबिक सक्रिय मामले 1,04,781 हैं। नया साल मनाने के लोगों के जोश से अगले कुछ हफ्तों में ओमिक्रॉन तेजी से फैलने की आशंका विशेषज्ञों ने जताई है।
Corona Cases in India: भारत में पिछले 24 घंटों में 22,775 नए मामले (corona cases in india today) सामने आए हैं और 406 मौतें हुईं हैं। देश में ताजा अपडेट के मुताबिक सक्रिय मामले 1,04,781 हैं। नया साल मनाने के लोगों के जोश से अगले कुछ हफ्तों में ओमिक्रॉन (omicron cases in india) तेजी से फैलने की आशंका विशेषज्ञों ने जताई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो से तीन हफ्ते महत्वपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकालcorona update uttar pradesh) को कड़ा कर दिया गया है और रात दस बजे के बाद लोगों को सख्ती से घर वापस भेजने को कहा गया है। उधर केंद्र सरकार ने राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर लेने को कहा है।
इस बीच मिजोरम (mizoram covid cases) में 84 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में वर्तमान में सक्रिय केस 1,715 हैं। चिंता जनक स्थिति यह है कि भारत में कोविड -19 के दैनिक मामलों ने शनिवार को 25,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। देश में 27,000 से अधिक ताजा संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में 22 फीसद अधिक है।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामले
नए साल के पहले दिन, भारत ने देर रात तक 27,718 नए मामले दर्ज किए हैं जिसमें दो राज्यों का विवरण शामिल नहीं है। यह आंकड़े शुक्रवार के 22,706 की तुलना में 5,000 अधिक था। इस सप्ताह कोविड संक्रमण में विस्फोट हुआ है, जो वायरस के ओमिक्रॉन (omicron variant) संस्करण में वृद्धि दिखाता है, केवल पांच दिनों में मामले लगभग 4.5 गुना बढ़ गए हैं। जबकि शनिवार को मामलों (omicron variant in india) में 22% की वृद्धि पिछले चार दिनों में दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र (maharashtra corona update) में सबसे अधिक 9,170 नए मामले आए हैं जो शुक्रवार के कुल 8,067 से लगभग 14% अधिक है। इनमें से अकेले मुंबई में 6,180 मामले हैं, जो महानगरों में सबसे अधिक संक्रमण को दर्शाता है। इसी तरह बंगाल में 4,512 नए मामले दर्ज किए गए, जो शुक्रवार को 3,451 थे, जो एक दिन में 31% की वृद्धि दर्ज की गई है। कोलकाता में 2,398 मामले पोस्ट किए जो कि मुख्य केंद्र बन रहा है।
2,716 ताजा मामलों के साथ दिल्ली (delhi corona cases) तीसरे नंबर पर रहा है,यहां कोविड मामले शुक्रवार से 51% बढ़े हैं। दिल्ली ने केरल को 2,435 मामलों के साथ चौथे स्थान पर कर दिया है। इस बीच, बिहार में 281 नए मामले दर्ज किए गए, जो शुक्रवार की संख्या 158 से 78% अधिक है।
गुजरात (gujarat covid cases) ने 1,069 मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन के 654 से 64% अधिक था। अन्य राज्यों में मध्य प्रदेश में 61 फीसद वृद्धि के साथ 124 मामले और उत्तर प्रदेश में 53 फीसद बढोतरी के साथ 383 मामले सामने आए हैं।