×

कोरोना के भयावह आकड़ें: इन राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों से टूटा रिकॉर्ड, पाबंदियों के बाद है ये हाल

Corona in India: बढ़ते मामलों के बीच बड़ी खबर आ रही है कि महाराष्ट्र में अब तक 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi MishraNewstrack Network
Published on: 12 Jan 2022 3:29 AM GMT
UP में पैर पसार रहा कोरोना: बीते 24 घण्टे में मिले 188 नए संक्रमित, बढ़ाई गईं कोविड पाबंदियां
X

कोरोना वायरस

Corona in India: भारत के कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्यों में लगी पाबंदियों का असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। जिसके चलते कुछ राज्यों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कुछ में पाबंदियों के बावजूद भी कई गुना मामले सामने आ रहे हैं। जिसकी वजह से कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर एक लाख के पार चला गया है। जिसमें सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक, दिल्ली, यूपी और बंगाल से सामने आ रहे हैं।

बढ़ते मामलों के बीच बड़ी खबर आ रही है कि महाराष्ट्र में अब तक 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में देखा जाए तो मुंबई में कोरोना की स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है, लेकिन बीते कुछ दिनों से मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में मुंबई में कोरोना संक्रमण के 11647 मामले सामने आए हैं। जबकि दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं यहां पॉजिटिविटी रेट कम होकर 19 प्रतिशत हो गया है।

इन राज्यों में ये है हाल

ऐसे में इस दौरान अब मुंबई में टेस्टिंग की संख्या को लेकर काफी विवाद उठा है। फैलते संक्रमण के बीच यहां मामले तो कम आ रहे हैं, लेकिन टेस्टिंग भी पहले की तुलना में कम कर दी गई है। इस बारे में महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स का कहना है कि महाराष्ट्र के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। जिसके चलते मामले अगर ऐसे ही कम होते रहे तो ये एक अच्छी खबर होगी।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के हाल देखें तो यहां कड़ी पाबंदियों के बावजूद भी मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 21,259 नए मामले सामने आए हैं। जबकि यहां पॉजिटिविटी रेट 25.65% दर्ज किया गया है। बता दें, बीते साल 5 मई से अब तक का सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। वहीं बढ़ते मामलों के बीच 23 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के भयावह होते हालातों पर नजर डाले तो यहां चुनावी भागदौड़ के बीच मामले भी फुल स्पीड में बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 11089 नए मामले सामने आए हैं। जोकि वाकई बहुत ही डरावने हैं। यहां 24 घंटे में कुल 205309 सैंपलों की जांच की गई। जिसके बाद यूपी में पॉजिटिविटी रेट 1.85% है। लागू पाबंदियों को देखते मामलों में कमी क्या कई गुना बढ़ोत्तरी हो रही है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story