×

Post Covid Patients में सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, लंग्स की हो रही समस्या, इन तरीकों से पाएंगे निजात, अपनाएं ये डाइट

Corona Patient: पोस्ट कोविड पेशेंट्स में सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, आंखों में कमजोरी, सीने में दर्द और नींद न आने की समस्या मुख्य रूप से देखी जा रही है।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 2 July 2021 4:49 PM GMT (Updated on: 3 July 2021 5:00 AM GMT)
Headache, irritability, weakness in eyes, chest pain and sleeplessness are mainly seen in post covid patients.
X

पोस्ट कोविड पेशेंट्स (फोटो-सोशल मीडिया) 

Corona Patient: कोरोना वायरस की दूसरी लहर(Coronavirus Second Wave) लगभग समाप्ति की ओर है। रोज़ाना आने वाले मरीज़ों(Post Covid Patients) में भी कमी देखी जा रही है। मगर, जो व्यक्ति कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ठीक हुए हैं, उन्हें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे मरीज़ों की तादाद अब अस्पतालों में ज्यादातर है। वहीं, कुछ ऐसे मरीज़ भी हैं, जिन्हें यह सब समस्याएं हो रही हैं, पर वह इसका कारण नहीं समझ पा रहे हैं।

राजधानी के कई बड़े अस्पतालों में पोस्ट कोविड पेशेंट्स (Post Covid Patients) के लिए वार्ड भी बनाए गए हैं। जहां गंभीर मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है। जबकि, जिस व्यक्ति को शारीरिक रूप से ज़्यादा परेशानी नहीं है, उनके लिए काउंसलिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

पोस्ट कोविड रोगियों में समस्याएं:-

पोस्ट कोविड पेशेंट्स में सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, आंखों में कमजोरीa, सीने में दर्द और नींद न आने की समस्या मुख्य रूप से देखी जा रही है। 'न्यूज़ट्रैक' से ख़ास बातचीत में केजीएमयू (KGMU) के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. एन. संखवार (Dr. S.N. Sankhwar) और श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के नोडल अफसर कोविड वैक्सिनेशन डॉ. एन. बी. सिंह (Dr. N.B. Singh) के अनुसार- पोस्ट कोविड पेशेंट्स में मुख्यतः ये समस्याएं आ रही हैं।

• शरीर में कमजोरी।

• गले में खराश।

• एंजाइटी (चिंता)।

• सही से नींद न आना।

• बुखार।

• लंग्स (फेफड़े) की समस्या।

• सांस लेने में तकलीफ़।

• सीने में दर्द।

• चिड़चिड़ापन।

• आंखों में कमजोरी।

• मांसपेशियों में दर्द।

निजात पाने का तरीका:-

श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट, नोडल ऑफिसर कोविड वैक्सिनेशन डॉ. एन.बी. सिंह ने पोस्ट कोविड मरीज़ों को हो रही समस्या से निजात पाने का तरीका भी सुझाया। उन्होंने बताया कि 'मरीजों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए। भाप लेते रहना चाहिए। रोज़ सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए।'

डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि 'ऐसे पेशेंट्स को 3-6 महीने का समय लेना चाहिए। उन्हें हेवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।' उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड पेशेंट्स प्राणायाम, योगा ज़रूर से ज़रूर करें। साथ ही चेस्ट पेन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।

• शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना।

• भाप लेते रहें।

• गुनगुना पानी पीते रहें।

• 3-6 महीने का समय लें।

• हेवी एक्सरसाइज न करें।

• प्राणायाम, योगा करें।

• चेस्ट पेन होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

• एक्स-रे, सीटी स्कैन कराएं।

KGMU में पोस्ट कोविड क्लिनिक का हो रहा संचालन

केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.एन. संखवार ने पोस्ट कोविड रोगियों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया कि 'अस्पताल में आने वाले पोस्ट कोविड पेशेंट्स में लंग्स, सांस, मांसपेशियों में दर्द, चिड़चिड़ापन, आंखों में कमजोरी और सिर दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं।'

डॉ. एस. एन. संखवार ने बताया कि पोस्ट कोविड पेशेंट्स की समस्याओं को निजात दिलाने के लिए केजीएमयू में पोस्ट कोविड क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 'पोस्ट कोविड पेशेंट्स के लिए फिजियोथेरेपी व काउंसलिंग की भी सुविधा है।'

पोस्ट कोविड मरीज़ों को अपनानी चाहिए ये डाइट:-

सिविल अस्पताल की डायटीशियन डॉ. श्वेता राय (Dr. Shweta Rai) ने पोस्ट कोविड मरीज़ों के लिए डाइट प्लान बताया। उन्होंने कहा कि 'पोस्ट कोविड पेशेंट्स को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। पेशेंट्स को मौसमी फल व सब्जियां भरपूर मात्रा में खाना पड़ेगा। उन्हें तीनों टाइम की मील लेनी चाहिए।'

उन्होंने बताया कि 'पोस्ट कोविड पेशेंट्स रोज़ सुबह अलसी, तरबूज, खरबूज के सीड्स सोक्ड करके लें। यह ओमेगा-3 फैटी ऐसिड का बेहद अच्छा और सस्ता स्रोत है। इससे हमारा दिल व शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।'

क्या खाना/पीना चाहिए?

• मौसमी फल।

• मौसमी सब्जियां।

• हेल्दी डाइट लें।

• अलसी, तरबूज, खरबूज के सीड्स सोक्ड करके लें।

• दलिया, उपमा, पोहा।

• शिकंजी, पना, लस्सी, नारियल पानी, छांछ।

डॉ. श्वेता राय ने बताया कि 'पोस्ट कोविड पेशेंट्स को ठंडी चीजें, खट्टी चीजें, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और बर्फ से जमी हुई चीजें बिल्कुल नहीं खाना व पीना चाहिए।

क्या नहीं खाना/पीना चाहिए?

• ठंडी चीजें।

• खट्टी चीजें।

• आइसक्रीम।

• कोल्डड्रिंक।

• बर्फ से जमी हुई चीजें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story