×

कोरोना की बढ़ी रफ्तार: 24 घंटे में 469 की मौत, इस साल का टूटा रिकाॅर्ड

पिछले 24 घंटे में 469 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। अब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 लाख पार कर गई है

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 April 2021 6:02 AM GMT
कोरोना की बढ़ी रफ्तार: 24 घंटे में 469 की मौत, इस साल का टूटा रिकाॅर्ड
X

नई दिल्ली :भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 53,476 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 26,490 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए और 251 लोगों की इस वायरस की चपेट में आकर मौत हो गई।


भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 81 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं। जो साल 2021 का 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 469 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। इसी के साथ अब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 लाख को पार कर गई है। जबकि अबतक कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी 1.63 लाख पहुंच गया है।


साढ़े 6 करोड़ से अधिक कोरोना की डोज़

वैक्सीनेशन की बात करें तो अबतक भारत में साढ़े 6 करोड़ से अधिक कोरोना की डोज़ दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में आए केस: 81,466, पिछले 24 घंटे में हुई मौतें: 469 पिछले 24 घंटे में रिकवर हुए: 50,356, कोरोना के कुल केस की संख्या: 1,23,03,131, कोरोना से अबतक रिकवर हुए: 1,15,25,039, देश में अभी एक्टिव केस की संख्या : 6,14,696।

कोरोना से अबतक हुई कुल मौतें 1,63,396

बता दें कि होली से पहले ही कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन अब होली के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है। जहां बीते दिन रिकॉर्ड 43 हजार से अधिक केस सामने आए। कोरोना की शुरुआत से लेकर अबतक किसी भी एक राज्य में एक दिन में इतने केस दर्ज नहीं चिंता की बात ये है कि सिर्फ पुणे। मुंबई में ही 8-8 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में हर दिन के साथ ही कोरोना की रफ्तार भी बढ़ रही है।






सबसे बड़ा आंकड़ा

महाराष्ट्र के अलावा अब राजधानी दिल्ली में भी कोरोना ने खेल बिगाड़ना शुरू कर दिया है। दिल्ली में पिछले दिन 2790 कोरोना के केस दर्ज किए गए। जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना की इसी रफ्तार के कारण शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहम बैठक बुलाई है। जिसमें इस महामारी से निपटने की नई रणनीति पर मंथन हो सकता है।


कोरोना के हालात चिंताजनक

बता दें कि कई राज्यों में कोरोना के हालात चिंताजनक हो गए हैं। इसी कारण शुक्रवार को कैबिनेट सचिव द्वारा एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी राज्यों के मुख्य सचिव शामिल होंगे। बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन, बढ़ते मामलों को लेकर मंथन किया जाना है। महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल जैसे राज्यों में भी बीते दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के नए मामलों में करीब 80 फीसदी से अधिक मामले 8 राज्यों से आ रहे हैं, इनमें महाराष्ट्र का आंकड़ा सबसे ऊपर है।


टीकाकरण अभियान

दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है लेकिन दूसरी तरफ टीकाकरण अभियान ने भी रफ्तार पकड़ ली है। एक अप्रैल को 36 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की खुराक दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक अप्रैल को 36,71,242 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब तक 6,87,89,138 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story