×

खुशखबरीः कोरोना से सुरक्षित ये राज्य, संक्रमितों की संख्या बहुत कम

देश में कुछ ऐसे भी राज्य हैं, जहां कोरोना की दूसरी लहर का असर नहीं है। यहां अब भी एक्टिव केस 500 से भी कम है।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 14 April 2021 12:27 PM GMT (Updated on: 14 April 2021 12:42 PM GMT)
खुशखबरीः कोरोना से सुरक्षित ये राज्य, संक्रमितों की संख्या बहुत कम
X

खुशखबरीः कोरोना से सुरक्षित ये राज्य, संक्रमितों की संख्या बहुत कम (फोटो- न्यूजट्रैक)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Virus Second Wave) की दस्तक होने के साथ ही संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 1.84 लाख कोविड-19 (Covid-19) के केस दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवाई है। नए मामलों के बीच देश में एक्टिव केस की संख्या 13 लाख के पार जा चुकी है।

भारत के कई राज्यों में कोरोना वायरस के चलते स्थिति गंभीर होती जा रही है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, यूपी समेत कई राज्यों में हजारों की तादाद में मामले दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो कोरोना से दूर हैं। यहां पर अभी भी एक्टिव केसों की संख्या 500 से भी कम है।

कुछ राज्यों में एक्टिव केस बहुत कम (फोटो- न्यूजट्रैक)

इन राज्यों में कम हैं मामले

इन राज्यों में नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य शामिल हैं। देश में दूसरी लहर के बीच अरुणाचल प्रदेश में मौजूदा समय में कोरोना वायरस के 55 मरीज, लक्षद्वीप में 86, अंडमान निकोबार आइलैंड में 93 एक्टिव केस हैं। जबकि मणिपुर में 118, नागालैंड में 174 और सिक्किम में 175 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा मिजोरम में 204, मेघालय में 270, त्रिपुरा में 312 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इन राज्यों में कोरोना से हाहाकार

वहीं, अगर बात की जाए कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों की तो इनमें सबसे पहला नंबर महाराष्ट्र का है। यहां पर रोजोना 50 से 60 हजार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या छह लाख तक पहुंच गई है। इस मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। यहां पर 1,09,139 मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश तीसरे पायदान पर आ चुका है।

यूपी में इस वक्त 95,980 एक्टिव केस हैं। इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां पर 78,636 एक्टिव केस, केरल में 52,450, तमिलनाडु में 49,985, मध्य पदेश में 43,539, दिल्ली में 43,510, राजस्थान में 40,690, गुजरात में 34,555, पश्चिम बंगाल में 29,050, पंजाब में 28,184, आंध्र प्रदेश में 25,850, तेलंगाना में 25,459 और हरियाणा में 24,207 एक्टिव केस हैं।

Shreya

Shreya

Next Story