×

कोरोना का कहर: एक लाख का आंकड़ा पार हुए केस, 1000 से ज्यादा डॉक्टर हुए संक्रमित

Coronavirus in India: भारत में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में है। यहां 36,265 मामले सामने आए है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 Jan 2022 3:33 AM GMT (Updated on: 7 Jan 2022 4:34 AM GMT)
UP में पैर पसार रहा कोरोना: बीते 24 घण्टे में मिले 188 नए संक्रमित, बढ़ाई गईं कोविड पाबंदियां
X

कोरोना वायरस

Coronavirus in India: देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर दिन सामने आ रहे मामलों से बड़ा खतरा पैदा होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 1,16,390 मामले सामने आए हैं। ये मामले एक दिन पहले यानी बुधवार की तुलना में 56.5% ज्यादा हैं। ऐसे में अब तक देश में कोरोना के 3,51,09,286 मामले सामने आ चुके हैं।

भारत में कोरोना (india corona cases today) का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में है। यहां 36,265 मामले सामने आए है। अन्य राज्यों की बात करें तो बंगाल में 15,421, दिल्ली में 15,097, तमिलनाडु में 6,983 मामले और केरल में 4,649 मामले है।

गौर किया जाए तो भारत के अभी तक के कुल मिले मामलों में 66.97% मामले तो सिर्फ इन्हीं 5 राज्यों से सामने आ रहे हैं। इस बीच बढ़ते मामलों से एक और सबसे बड़ा खतरा है। वो है बड़ी तादात में स्वास्थ्य कर्मियों का संक्रमित होना। आकड़ों पर नजर डाले तो पूरे देश में अबतक करीब एक हजार से ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की गिरफ्त में हैं। मरीजों के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी का संक्रमित होना बहुत चिंता की बात है। आइये देखते हैं किन-किन में कितने-

महाराष्ट्र

देश के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं। अब मुंबई में भी कोरोना कहर तेजी से दिखने लगा है। यहां पिछले 3 दिन में 230 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

बिहार

बिहार में करीब 300 से ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा मामले पटना के NMCH और गया में ANMCH से हैं।


चंडीगढ़

चंडीगढ़ में तो पीजीआई में कोरोना के एक साथ 146 डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ संक्रमित मिले हैं।

उत्तर प्रदेश

यूपी में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 75 डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी हो गए हैं। जिसमें सिर्फ 56 तो राजधानी लखनऊ में मेदांता का स्टाफ और एक इमरजेंसी डॉक्टर शामिल हैं। साथ ही लोकबंधु अस्पताल में दो डॉक्टर व फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं लखनऊ के ही केजीएमयू में 6 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल और करीबी इलाकों में 400 से ज्यादा डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। राजधानी कोलकाता को देखें तो यहां एनआरएस अस्पताल में डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और नर्स मिलाकर अब तक 200 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

झारखंड

यहां भी कोरोना ने प्रचंड रूप ले रखा है। यहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बुधवार को डॉक्टर और स्टाफ सहित 179 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सरकारी अस्पतालों में 100 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यहां पर बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15,097 नए मामले सामने आए हैं।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story