×

कोरोना का कहर: इन राज्यों ने लिया बड़ा फैसला, यहां एंट्री हुई मुश्किल

1 अप्रैल से अब दिल्ली समेत 12 राज्यों से आने वाले लोगों को अपने साथ 72 घंटे की निगेटिव RTPCR रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी।

Apoorva chandel
Published on: 31 March 2021 12:03 PM IST
कोरोना का कहर: इन राज्यों ने लिया बड़ा फैसला, यहां एंट्री हुई मुश्किल
X

कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती(फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात बेकाबू होते जा रहे है। जहां भारत में अब तक करीब 1.21 से भी ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है। जिसके बाद कई राज्यों ने सख्ती बढ़ा दी है। आइये जानते है किन राज्यों ने कौन-कौन से नियम बनाए है।

महाराष्ट्र सरकार का फैसला

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे है। जिसकी वजह से कई जिलों में लॉकडाउन लगा है। वहीं पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का अभी कोई फैसा नहीं किया गया है। लेकिन नियम और भी सख्त किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, रेस्टोरेंट जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों को पूरी तरह से बंद कर सकती है। साथ ही लोकल ट्रेन भी बंद किए जा सकते हैं।

उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती

उत्तराखंड में भी कोरोना को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। 1 अप्रैल से अब दिल्ली समेत 12 राज्यों से आने वाले लोगों को अपने साथ 72 घंटे की निगेटिव RTPCR रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी। और कुंभ में उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेंगी जिनके पास यह रिपोर्ट होगी।

गुजरात में बढ़ा कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात के चार शहरों में लागू नाइट कर्फ्यू को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसमें सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा और राजकोट में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद

कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले राज्यों में पंजाब का नाम दूसरे नंबर पर शामिल है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लगी पाबंदी को 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। और अब स्कूल-कॉलेज भी अगले 10 दिनों तक बंद रहेंगे। साथ ही शॉपिंग मॉल्स में भी एक समय में 100 से अधिक व्यक्तियों को जाने की इजाजत नहीं हैं।



Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story