×

कोरोना के डबल म्यूटेंट से दुनिया में कोहराम, WHO ने कहा- 44 देशों तक पहुंचा संक्रमण

भारत में पहली बार पहचाना गया कोविड-19 का नया वैरिएंट (Indian Variant) दुनियाभर के अन्य देशों में भी दस्तक देने लगा है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Ashiki
Published on: 12 May 2021 7:16 AM GMT (Updated on: 12 May 2021 11:40 AM GMT)
Coronavirus Indian Variant
X

सांकेतिक फोटो 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने तबाही मचाई हुई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों के डेली केस से जुड़े आंकड़े जरूर राहत देने वाले हैं, लेकिन अब भारत में पहली बार पहचाना गया कोविड-19 का डबल म्यूटेंट (Indian Variant) दुनियाभर के अन्य देशों में भी दस्तक देने लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि भारत में कोरोना के जिस वैरिएंट के कारण स्थिति बिगड़ी है, वह अब तक दुनिया के कई देशों में पाया जा चुका है।

WHO ने कहा कि कोरोना का B.1.617 वैरिएंट पिछले साल अक्टूबर महीने में भारत के महाराष्ट्र राज्य में पाया गया था, जो अब WHO के अब 44 देशों में पाया गया है। ये सभी देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी 6 रीजन में स्थित हैं। भारतीय वैरिएंट अब तक 4500 से ज्यादा सैंपल्स में मिल चुका है। भारत में पाया गया कोरोना का B.1.617 वैरियंट बेहद खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में दूसरी लहर के बहुत तेजी से फैलने का कारण इसी वेरिएंट को माना जा रहा है।

ब्रिटेन में आए सबसे ज्यादा मामले

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना वायरस का इंडियन वैरिएंट भारत के बाहर सबसे ज्यादा ब्रिटेन में पाया गया है। साथ ही इंडियन वैरिएंट के अलावा ब्रिटेन, ब्राजील और साउथ अफ्रीका में कोरोना वैरिएंट भी चिंता का सबब बने हुए हैं। यह वैरिएंट ओरिजिनल वायरस से ज्यादा खतरनाक हैं। डब्ल्यूएचओ को इसके भी सबूत मिले हैं कि यह पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलते हैं।

देश में 24 घंटे में इतने नए मामले आए सामने

बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 48 हजार 421 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि इस दौरान 4205 लोगों की जान गई। इसके बाद भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गई है, जबकि 2 लाख 54 हजार 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 55 हजार 338 लोग ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ 93 लाख 82 हजार 642 हो गई है। साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों (Coronavirus Active Cases in India) में भी गिरावट आई है।

Ashiki

Ashiki

Next Story