×

Coronavirus Lockdown: ये राज्य हुए लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों पर सतर्क सरकार, देखें गाइडलाइन

Coronavirus Lockdown: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में 2,71,202 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 314 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 16 Jan 2022 10:59 AM GMT
Shanghai Lockdown: चीन में लॉकडाउन से फूटा लोगों का गुस्सा, दी त्रासदी की चेतावनी, वीडियो वायरल
X

लॉकडाउन (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Coronavirus Lockdown: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Corona Ki Teesri Leher) का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में 2,71,202 नए कोरोना के मामले (Corona Ke Mamle) सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 314 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं करीब 1,38,331 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में जिस तरह से बढ़ोत्तरी हो रही है, उसने स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, लगातार केंद्र की ओर से राज्यों की कोविड-19 की स्थिति पर सतर्क किया जा रहा है।

इधर, देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए राज्य सरकारें लगातार एक्शन ले रही हैं। इसी क्रम में कई राज्यों में वीकली लॉकडाउन (Weekly Lockdown) या वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) लगा दिया गया है। वहीं, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत कई राज्यों में संडे लॉकडाउन (Sunday Lockdown) लगाया गया है। तो चलिए जानते हैं कि किन राज्यों में इस तरह की पाबंदियां (Corona Restrictions) लागू की गई हैं।

(कॉन्सेप्ट फोटो- न्यूजट्रैक)

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले (Delhi Corona Cases) लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) के साथ-साथ शनिवार और रविवार को पूरी तरह से कर्फ्यू लागू कर दिया है। यानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) लगाया गया है ताकि कोरोना की रफ्तार पर काबू पाया जा सके। हालांकि इस दौरान अस्पताल, मेडिकल सेवाएं जारी रहेंगी। आवश्यक और आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को नाइट और वीकेंड कर्फ्यू में छूट के लिए वैलिड आईकार्ड दिखाना होगा।

राजस्थान में वीकेंड लॉकडाउन

यहां भी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) ने राज्य में शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन (Rajasthan Lockdown 2022) लगाने का आदेश दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। सरकार और पुलिस ने लोगों से अपील की कि अनावश्यक तौर पर घरों से बाहर ना निकलें। ऐसा करने पर लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तमिलनाडु में संडे लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने राज्य में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाया हुआ है। इससे पहले भी नौ जनवरी (रविवार) को टोटल लॉकडाउन लगाया गया था। कोरोना संक्रमण के मामलों को काबू करने के लिए पहले ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया था। इसके बाद रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में वीकेंड लॉकडाउन

कर्नाटक में भी कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी आज वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। वीकेंड के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा है और गैर जरूरी दुकानें भी बंद रखने के आदेश हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story