×

बिहार में 1 जून तक फिर बढ़ा लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

कोरोनवायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए बिहार सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 24 May 2021 9:14 AM GMT (Updated on: 24 May 2021 9:22 AM GMT)
nitish kumar
X

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

पटना। कोरोनवायरस की दूसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए बिहार सरकार ने एकबार फिर से लॉकडाउन की अवधि को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट करके दी है। बिहार सरकार ने लॉकडाउन पार्ट 3 का ऐलान करते अब इसे 1 जून तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई, 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था।

इस संदर्भ में आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव देखने को मिला है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि बिहार सरकार ने वर्ष 2021 में पहली बार 5 से 15 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए इसे 16 से 25 मई तक कर दिया गया। वहीं 20 दिनों के पूरे होने के बाद फिर से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

बिहार में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद अब यहां लॉकडाउन 27 दिनों का हो गया है। ज्ञात हो कि बिहार में लॉकडाउन लगाने के बाद से संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। लॉकडाउन से पहले यहां रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया था। जबकि 23 मई को राज्य में केवल 4 हजार नए मामले आए हैं। यहां संक्रमितों के संख्या के साथ मृत्युदर में भी काफी कमी आई है। इन सबको देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में एकबार फिर से लॉकडाउन की अवधि में एक हफ्ते की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके चलते बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story