×

कोरोना: दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में सख्त पाबंदियां, जानें अपने यहां का हाल

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 5 May 2021 1:38 AM GMT
कोरोना: दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में सख्त पाबंदियां, जानें अपने यहां का हाल
X

सड़क पर पसरा सन्नाटा (सांकेतिक फोटो- न्यूजट्रैक)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ने के साथ साथ राज्यों में पाबंदियां (Covid-19 Restrictions) भी बढ़ाई जाने लगी हैं। भारत के कई हिस्सों में कोविड-19 (Covid 19 in India) के दैनिक मामलों में बेहिसाब वृद्धि के बाद संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकारों द्वारा नाइट कर्फ्यू (Night Curfew), मिनी लॉकडाउन (Lockdown) जैसे प्रतिबंध अलग-अलग समय अवधि के लिए लागू किए गए हैं।

तो चलिए जानते हैं कि कोरोना वायरस की वजह से किन राज्यों में कौन सी पाबंदियां लगाई गई हैं-

चेकिंग करती पुलिस (फोटो- न्यूजट्रैक)

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, जो कि 19 अप्रैल को लागू किया गया था।

महाराष्ट्र

यहां पर पांच अप्रैल को कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई थीं। जो कि बाद में बढ़ाकर 15 मई तक कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश

यूपी में पहले नाइट कर्फ्यू लगाया गया, फिर वीकेंड लॉकडाउन और अब सप्ताहांत लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर गुरुवार सुबह तक कर दिया गया है।

कर्नाटक

इस राज्य में सरकार की ओर से 27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

मध्यप्रदेश

MP में सात मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है, जिसमें लोगों को केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही छूट दी गई है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का आदेश दिया गया है। बता दें कि यह आज यानी 5 मई को समाप्त हो रहा है।

गुजरात

सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए 29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगाया है। इसके अलावा आवाजाही और सार्वजनिक जगहों पर एकत्रित होने की मनाही है।

पुल पर लेटा शख्स (फोटो- न्यूजट्रैक)

पंजाब

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताहांत लॉकडाउन जैसी पाबंदी लागू है। यहां पर 15 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

बिहार

बिहार में लगातार हो रही मांगों के बाद चार मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल

इस राज्य में बीते हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं हैं।

असम

यहां पर रात के कर्फ्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। नाइट कर्फ्यू 27 अप्रैल से 7 मई तक लागू रहेगा।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक रहेगा। इसके अलावा कई व्यापक पाबंदियां हैं।

केरल

राज्य में चार मई से नौ मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गईं।

पुडुचेरी

केंद्र शासित प्रदेश में दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

हरियाणा

तीन मई से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इससे पहले राज्य के नौ जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया था।

उत्तराखंड

राज्य में कोरोना विस्फोट होने के बाद सरकार ने तमाम पाबंदियां के साथ साथ नाइट कर्फ्यू लगाया है।

हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू और सप्ताहांत बंदी जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।

जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में रात्रि कर्फ्यू लागू।

ओडिशा

पूरे राज्य में पांच मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।

राजस्थान

राज्य में 17 मई तक लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

झारखंड

कोविड-19 संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने राज्य में 22 अप्रैल से छह मई तक लॉकडाउन लगाया है।

Shreya

Shreya

Next Story