×

पुडुचेरीः भाजपा को मिल रही कामयाबी, पहली बार सरकार बनाने को अग्रसर

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की 30 सीटों पर कुल 323 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला रविवार यानी आज हो रहा है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Roshni Khan
Published on: 2 May 2021 4:42 AM GMT (Updated on: 2 May 2021 5:01 AM GMT)
counting of votes has started in Puducherry and BJP has moved towards an unbeatable lead.
X

पुडुचेरी मतगणना (सोशल मीडिया)

पुडुचेरी: पुडुचेरी में मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में भाजपा अजेय बढ़त की ओर बढ़ चली है। विधानसभा चुनाव की 30 सीटों पर कुल 323 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला रविवार यानी आज हो रहा है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन सत्ता से दूर होता दिख रहा है। भाजपा जो अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस और एआईडीएमके सहित अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी थी पहली बार इस सुदूरवर्ती केंद्रशासित प्रदेश में सरकार बनाती दिख रही है। इस लिहाज से पुडुचेरी का सियासी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है जनता के मूड का बदलाव इसे रोचक बना रहा है।

अगर सियासी समीकरणों की बात करें तो पुडुचेरी हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा हैं इसलिए कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका है और भाजपा जो अभी तक यहां खाता भी नहीं खोल पाई थी उसका सरकार बनाने की दिशा में बढ़ना वास्तव में अप्रत्याशित है। हालांकि भाजपा इसे भांप चुकी थी। इसीलिए उसने लगातार इस छोटे राज्य पर अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया।

वैसे भी केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते यहां के तमाम फैसलों पर केंद्र सरकार का दखल उस के द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल के जरिये रहता है। मतदाताओं का रुझान भी कांग्रेस की तरफ से शिफ्ट हो कर भाजपा के पक्ष में आना उनकी जरूरत को बता रहा है। क्योंकि उनकी प्राथमिकता विकास और आधारभूत परियोजनाओं को प्राप्त करना है और इसके लिए उनकी प्राथमिकता में दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय पार्टी है।

यही वजह है कि केंद्र की मोदी सरकार की अगुवाई वाले राजग को विश्वास था कि इस बार उसे पुडुचेरी में सत्ता में आने का मौका मिलेगा जो कि सच होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा तक पुडुचेरी की 9 सीटों पर पूरी ताकत झोंके रहे। भाजपा के राष्ट्रीय नेता लगातार दौरे करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद में जुटे रहे। उनकी इस छोटे से राज्य की नौ सीटों पर मेहनत कितनी रंग लाई इसे मतगणना के रुझान बता रहे हैं। मतदाता यहां पर भाजपा का भाग्य विधाता बनता दिख रहा है। पुडुचेरी में वैसे तो कुल 33 विधानसभा सीटें है लेकिन तीन सीटों पर सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। चुनाव सिर्फ 30 सीटों पर हुए हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story