×

Covid-19 Omicron India: देश में कोरोना का विस्फोट, जानें आपके राज्य के क्या हैं हालात

Covid-19 Omicron India: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, प्रशासन की चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। वर्तमान में डेल्टा और ओमिक्रोन दोनों वैरिएंट के संक्रमण लगातार सामने आ रहे हैं।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 3 Jan 2022 2:05 PM GMT
Covid-19 Omicron India: देश में कोरोना का विस्फोट, जानें आपके राज्य के क्या हैं हालात
X

Covid-19 Omicron India: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Omicron Update In Country) के मामले प्रशासन की चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा बरती जा रही तमाम सतर्कताओं के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्तमान में डेल्टा और ओमिक्रोन दोनों वैरिएंट (Delta and Omicron variants) के लगातार भारी मात्रा में आ रहे सकारात्मक मामलों के चलते प्रशासन लागू सख्तियों में इजाफा कर सकता है।

कोरोना के ताजा मामले (Corona Ka Taja Mamla)

कोरोना के नए कमिक्रोन वैरिएंट संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़कर 1700 के आंकड़ों तक पहुंच चुके हैं, जिसमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 510 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जानें राज्यवार और केंद्र शासित प्रदेशवार ओमिक्रोन संक्रमित मामलों की संख्या-

1. महाराष्ट्र - 510

2. दिल्ली - 351

3. केरल - 156

4. गुजरात - 136

5. तमिलनाडु - 121

6. राजस्थान - 120

7. तेलंगाना - 67

8. कर्नाटक - 64

9. हरियाणा - 63

10. ओडिशा - 37

11. पश्चिम बंगाल - 20

12. आंध्र प्रदेश - 17

13. मध्य प्रदेश - 9

14. उत्तर प्रदेश - 8

15. उत्तराखण्ड - 8

16. चंडीगढ़ - 3

17. जम्मू एंड कश्मीर - 3

18. अंडमान एंड निकोबार - 2

19. गोवा - 1

20. हिमाचल प्रदेश - 1

21. लद्दाख - 1

22. मणिपुर - 1

23. पंजाब - 1

इसके अतिरिक्त भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (corona infection) के कुल 33,750 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि संक्रमण के मद्देनजर देश की भयावह स्थिति को दर्शाता है। इसी के साथ ही देश में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 3.49 करोड़ की संख्या तक पहुंच गया है।

राज्यों की बात करें तो वर्तमान में महाराष्ट्र में सक्रिय कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 45,000 से भी अधिक है, जो कि आगे आने वाले समय को गंभीरता को दर्शाता है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल में 17,000 से अधिक और तमिलनाडु, कर्नाटक तथा दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगभग 10,000 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

देश में वर्तमान में सक्रिय कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 1,48,171 तक पहुंच गई है तथा अबतक देश में कोरोना संक्रमण के चलते 4,81,893 मौतें हो चुकी हैं। आइये राज्यवार और केंद्र शाषित प्रदेशवार जानते हैं सक्रिय कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या-

1. पश्चिम बंगाल - 17038

2. उत्तर प्रदेश - 1725

3. उत्तराखंड - 506

4. त्रिपुरा - 119

5. तेलंगाना - 3779

6. तमिलनाडु - 9304

7. सिक्किम - 58

8. राजस्थान - 1572

9. पंजाब - 1369

10. पुडुचेरी - 150

11. ओडिशा - 1984

12. नागालैंड - 60

13. मिज़ोरम - 1732

14. मेघालय - 75

15. मणिपुर - 215

16. महाराष्ट्र - 45716

17. मध्य प्रदेश - 608

18. लक्षद्वीप - 1

19. लद्दाख - 196

20. केरल - 19714

21. कर्नाटक - 10321

22. झारखंड - 3841

23. जम्मू और कश्मीर - 1429

24. हिमाचल प्रदेश - 526

25. हरियाणा - 2423

26. गुजरात - 4753

27. गोवा - 1671

28. दिल्ली - 10986

29. दादर- नगर हवेली - 9

30. छत्तीसगढ़ - 1273

31. चंडीगढ़ - 321

32. बिहार - 1075

33. असम - 2321

34. अरुणाचल प्रदेश - 16

35. आंध्र प्रदेश - 1260

36. अंडमान एंड निकोबार - 24

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story