×

वैक्सीन प्रमोशन: भारत में ये अनोखा प्रस्ताव, जानकर हैरान रह जाएंगे

कैब सर्विस कंपनी उबर ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने दिल्ली में 1.5 करोड़ रुपये तक की मुफ्त राइड देने की घोषणा की है।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 9 April 2021 9:25 AM GMT
वैक्सीन प्रमोशन: भारत में ये अनोखा प्रस्ताव, जानकर हैरान रह जाएंगे
X

वैक्सीन प्रमोशन: भारत में ये अनोखा प्रस्ताव, जानकर हैरान रह जाएंगे (फोटो- न्यूजट्रैक)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर की दस्तक के साथ देश में तेजी से संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस बीच वैक्सीनेशन के काम में रफ्तार लाई गई है। पीएम से लेकर राज्य सरकारें लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यही नहीं ऐसी कंपनियां भी हैं, जो लोगों को महामारी के खिलाफ टीकाकरण के तहत वैक्सीन की डोज लेने से लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही कई तरह के ऑफर भी दे रही हैं।

उबर में भारत में किया ये खास ऐलान

इस बीच पॉपुलर कैब सर्विस कंपनी उबर (Uber) ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने दिल्ली में 1.5 करोड़ रुपये तक की मुफ्त राइड देने की घोषणा की है। यानी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आने-जाने में फ्री में उबर की कैब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी की तरह तमाम देशों में भी सरकार और निजी कंपनियां लोगों को प्रेरित करने के लिए तरह-तरह के लुभावने ऑफर दे रही हैं।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

दुनियाभर में दिए जा रहे ऐसे अनोखे ऑफर

लोगों को रेस्तरां में फ्री खाने से लेकर फ्री बीयर और बार में सस्ती शराब व गांजे जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि दुनिया में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को किस-किस तरह के लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं।

अमेरिका में कंपनियों ने किया ये ऐलान

बात करें अमेरिका की तो यहां पर AT&T, मैकडॉनल्ड्स, कोबानी, इंसाकार्ट, ट्रेडर जोस जैसी कंपनियां अपने स्टाफ को वैक्सीन लगवाने पर लीव और कैश दे रही हैं। इसके साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने के लिए किराया के तौर पर 30 डॉलर यानी करीब 2200 रुपये देने का भी ऐलान किया गया है।

इसके अलावा अमेरिका के ओहियो में मार्केट गार्डन ब्रूअरी ने वैक्सीन लगवाने वाले पहले 2021 लोगों को पांच बार फ्री में बीयर पिलाने का ऑफर दिया है। वहीं, मिशिगन में गांजा वाली कंपनी ने वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को फ्री रोल्ड ज्वॉइंट (गांजा) देने का ऐलान किया है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

अमेरिका की मशहूर डोनट कंपनी क्रिस्पी क्रीम ने वैक्सीन लगवाने वालों के लिए 2021 तक हर रोज मुफ्त में एक डोनट खिलाने का ऐलान किया है। इसके लिए लोगों को मॉडरेना, फाइजर या जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन लगवाने का कार्ड दिखाना होगा और वो रोज फ्री में एक डोनट खा सकेंगे।

चीन में ऑफर भी, चेतावनी भी

चीन में भी कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे लोग अपना टीकाकरण करवाए। इस क्रम में उत्तरी गांसू प्रांत और हेनान प्रांत के एक शहर में स्थानीय सरकार ने वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को नौकरी से निकालने और बच्चों की पढ़ाई व घर छीनने की चेतावनी दी है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

राजधानी बीजिंग में वैक्सीनेशन करवाने वालों को फ्री में आइक्रीम खिलाई जा रही है। यहां पर कई वैक्सीनेशन सेंटर्स के बाहर मैकडॉनल्ड्स की फ्री में दो आइसक्रीम खिलाने का बोर्ड लगाया गया है। वैक्सीन लगाने के बाद सर्टिफिकेट दिखाकर लोग मुफ्त में आइसक्रीम खा सकते हैं।

चीन में ही एक सरकारी फोटो स्टूडियो वैक्सीन लगवाने पर वेडिंग एलबम पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा उत्तरी गांसू प्रांत और हेनान में

कैब एग्रीगेटर उबर ने भारत समेत पूरे एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप में वैक्सीनेशन के लिए फ्री राइड का ऑफर दिया है।

Shreya

Shreya

Next Story