×

सर्दी का कहर: अब इन राज्यों में गिरेगा तापमान, भीषण ठंड से टूटेगा सालों का रिकॉर्ड

बीते दिन शनिवार को राजधानी में न्यूतनम तापमान 5 डिग्री था। ये तापमान मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 19 Dec 2021 7:42 AM GMT
winter
X

सर्दी का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

Current Weather : बीते दो दिनों से दिल्ली में ठंड पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है। शीत लहर की वजह से ठंड का अहसास और भी कड़क हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज रविवार यानी राषे्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया है। ये तापमान इस मौसम का सबसे कम है।

आपको बता दें कि बीते दिन शनिवार को राजधानी में न्यूतनम तापमान 5 डिग्री था। ये तापमान मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे में अब ठंड से थपेड़ों से बेघर लोगों की दुर्दशा हो गई है। रैन बसेरों में भी जगह नहीं बच रही है।

शीत लहर का अलर्ट

गिरते तापमान के बारे में मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिसमें आसमान साफ रहने और दिल्ली समेत आस-पास के अन्य राज्यों में सर्द हवाएं चलने का संभावनाएँ हैं।

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में शीत लहर का अलर्ट जारी करते हुए रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बढ़ती सर्दी से बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर पर निकलने की सलाह दी है।


राजस्थान के हालात देखें तो चूरू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान -2.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भीषण ठंड का कहर देखने को मिल रहा है।

घना कोहरा

आगे मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अभी तक का सबसे सर्द दिन शनिवार को था। पश्चिम से आने वाली हवाओं की वजह से शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था। जबकि अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस था। बता दें, ये सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

अन्य राज्यों की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम राज्यों में सुबह के समय घने कोहरा की शुरूआत हो गई है।

जबकि मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्‍तरी राजस्‍थान में सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश , राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में शीतलहर चलने से ठंड का कहर बढ़ जाएगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story