Cyclone Tauktae: मुंबई में भारी तबाही मचाने के बाद गुजरात पहुंचा तौकते

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान गुजरात के तट से टकरा चुका है। इसी के साथ अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू हो गई है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 17 May 2021 3:02 AM GMT (Updated on: 17 May 2021 5:48 PM GMT)

नई दिल्ली: अरब सागर से उठने वाला भयंकर चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) भीषण रूप लेते हुए गुजरात के तट से टकरा चुका है। इसी के साथ अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह तूफान गुजरात में लगभग दो घंटे तक तबाही मचाएगा। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि इस तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

Live Updates

  • 17 May 2021 4:52 AM GMT

    मुंबई एयरपोर्ट बंद

    महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) को ध्यान में देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को अगले 3 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

  • 17 May 2021 3:50 AM GMT

    कर्नाटक में तूफान ने ली चार जान

    चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) के कारण कर्नाटक में चार मौतें हुई हैं। वहीं राज्य के कुल 98 गांव इस तूफान से प्रभावित हुए हैं।

  • 17 May 2021 3:43 AM GMT

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) एक खतरनाक चक्रवाती तूफान के रूप मे तबदील हो गया है।


  • 17 May 2021 3:35 AM GMT

    गोवा में 2 लोगों की मौत

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में चक्रवाती हवाओं के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

  • 17 May 2021 3:28 AM GMT

    महाराष्ट्र में ऑरेज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मुंबई में सुबह से हल्की बारिश और तेज हवाएं चल रही है।

  • 17 May 2021 3:19 AM GMT

    तौकते के लिए तैयार हुई टीम

    चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) की तैयारी के लिए भारतीय वायु सेना ने एनडीआरएफ (NDRF) कर्मियों को कोलकाता से अहमदाबाद एयरलिफ्ट करने के लिए 2 सी-130जे (2 C-130J) और 1 एएन-32 (1 An-32) विमान तैनात किए हैं।


  • 17 May 2021 3:09 AM GMT

    हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों मे दिखेगा असर

    जानकारी के मुताबिक, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) का असर दिखेगा, साथ ही इन राज्यों में जोरदार बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story