Cyclone Tauktae: डूबे जहाज बार्ज P- 305 से 14 शव बरामद, 75 की तलाश जारी

तूफान हमेशा अपने पीछे तबाही छोड़ जाता है। तूफान ताउते अब कमजोर पड़ गया है।

Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 19 May 2021 9:38 AM GMT (Updated on: 19 May 2021 9:52 AM GMT)
Cyclone Tauktae
X

फोटो— तूफान ताउते से मची तबाही का दृश्य (साभार— सोशल मीडिया)

नई दिल्ली। तूफान हमेशा अपने पीछे तबाही छोड़ जाता है। तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इससे पहले वह महाराश्ट्र से गजरते हुए बड़ी तबाही मचा दी है। तूफान के चलते समूद्र में 4 जहाज फंस गए थे, जिनमें से एक जहाज बार्ज P- 305 डूब गया है। इस जहाज में 273 लोगों के सवार होने की खबर है। इनमें से रेस्क्यू कर 184 लोगों को बचाया जा चुका है और 14 शव भी बरामद हुए हैं। 75 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक बाज - 305 के साथ गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि बार्ज SS-3 पर अभी भी 202 और सागर भूषण पर 101 लोगों के फंसे होने की खबर है। नेवी के अनुसार ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाने—पीने जैसी जरूरी चीजें पहुंचा दी गई हैं। वहीं इन जहाजों को ओएनसीजी की मदद से खींच कर वापस लाने का प्रयास चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक मुंबई से 175 किमी दूर हीरा ​फील्ड्स में जहाज बार्ज P- 305 डूब गया है, जिसपर सोमवार शाम से रेस्क्यू जारी है। इस जहाज पर 273 लोगों के सवार होने की सूचना है। इसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए आईएनएस कोलकाता और आईएनएस कोच्चि लगे हुए हैं।

इसी तरह जहाज बार्ज GAL कंस्ट्रक्टर पर 137 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली थी, जिन्हें मंगलवार देर शाम तक रेस्क्यू कर लिया गया था। इतना ही नहीं रेस्क्यू टीम ने जहाज को भी सुरक्षित निकाल लिया है। वहीं डिफेंस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि GAL कंस्ट्रक्टर, कोलावा पॉइंट से 48 नॉटिकल मील उत्तर की ओर फंसा हुआ था। यहां फंसे लोगों को बचाने के लिए इमरजेंसी नौका वाटर लिली भेजी गई थी। इसके साथ ही अन्य जहाजों यानी बार्ज SS-3 और सागर भूषण पर सवार सभी लोग भी सुरक्षित हैं। वहीं SS-3 पर सवार 202 लोगों को अभी भी शिप पर ही रखा गया है, ये सभी सुरक्षित हैं। जबकि सागर भूषण में फंसे सभी 101 लोगों को बचा लिया लिया गया है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story