×

बड़ी खबर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी ये जानकारी

Rajnath Singh: ताजा जानकारी मिली है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है।

Bishwajeet Kumar
Report Bishwajeet KumarPublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2022 11:06 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2022 1:34 PM GMT)
Rajnath Singh News: भाजपा के लिए हमेशा शुभ रहे राजनाथ
X

राजनाथ सिंह (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Rajnath Singh: देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच बड़ी खबर आ रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। बता दें, भारत में 24 घंटे में 1.79 लाख कोरोना केस बढ़ने से लगातार खतरा बढ़ता दिख रहा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि मैंने आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और खुद को अलग करने और परीक्षण करने का अनुरोध करते हैं।

देश में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है आम नागरिकों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा VVIP लोग भी कोरोना वायरस के चपेट में लगातार आ रहे हैं। वहीं अब इसके चपेट में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी आ गए हैं राजनाथ सिंह में ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा "हल्के लक्षणों के साथ मेरी कोरोनावायरस डीवाई है मैं ओंकार एंटी में हूं मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी लोग खुद को अलग कर अपना जांच जरूर करवा लें।"

चपेट में कई राज्यों के फ्रंट लाइन वर्कर्स

बता दे इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया था और सभी से सावधानियां बरतने की अपील की थी।

6 जनवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। मुख्यमंत्री गहलोत के साथ उनके बेटे वैभव गहलोत की भी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया था।

देश के सभी राज्यों में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है जिसके चपेट में कई राज्यों के फ्रंट लाइन वर्कर्स भी बड़ी संख्या में इससे संक्रमित पाए जा रहे हैं। अगर बात महाराष्ट्र कर्नाटक और दिल्ली की करें तो इन राज्यों में एक हजार के करीब पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आज के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में डेढ़ लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद देश में सक्रिय केसों की संख्या सात लाख के पार जा चुकी है। बता दें देश में महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story