×

MP News: दिल्ली में BJP की आज बड़ी बैठक, CM शिवराज समेत कई नेता होंगे शामिल

BJP Meeting: दिल्ली में आज गुरुआर को एक बेहद ही अहम और बड़ी बैठक आयोजित होने वाली है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 28 April 2022 3:21 AM GMT
Shivraj Chauhan-Vijayvargiya
X

शिवराज चौहान-विजयवर्गीय (फोटो-सोशल मीडिया)

BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृव द्वारा दिल्ली में आज गुरूवार को एक बेहद ही अहम और बड़ी बैठक आयोजित होने वाली है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत पार्टी के कई अन्य नेता शामिल रहेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन को लेकर बड़ी चर्चा के आसार हैं।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित इस बैठक के मद्देनज़र विशेष रूप से वर्ष 2023 के अंत में अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकारिणी गठित करने और चुनावी रणनीति बनाने को लेकर वार्ता होगी।

राज्य पार्टी नेताओं द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रदेश के बूथ स्तर तक के हालात साझा किए जाएंगे। गुरुवार 28 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जेपी नड्डा द्वारा विशेष रूप से आगामी चुनाव के अनुरूप पार्टी की रणनीति को रखा जाएगा।

भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्यवय अहम मुद्दा

गुरुवार को दिल्ली भाजपा कार्यलय पर आयोजित होने वाली बैठक के मद्देनज़र चर्चा कर भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसी के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और निगम बोर्डों में नियुक्तियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के बाद राज्य भाजपा नेताओं के साथ यह बैठक आयोजित की गई है, अपने भोपाल दौरे पर अमित शाह ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही थी।

यह नेता रहेंगे शामिल

बैठक का आयोजन भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने किया है। बैठक में मध्यप्रदेश सीएम शिवराज चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अतिरिक्त प्रदेश संगठन सचिव हितानंद, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल रहेंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story