×

दिल्ली में हालात भयावह: अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़, बढ़े मौतों के भी आकड़ें

पूरे देश में कोरोना संक्रमण से दिल्ली और मुंबई में हालात सबसे ज्यादा भयावह हैं। अब ये स्थितियां और भी ज्यादा आक्रामक होती जा रही है।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 14 Jan 2022 2:37 AM GMT (Updated on: 14 Jan 2022 2:44 AM GMT)
delhi corona update
X

दिल्ली में कोरोना के मामले (फोटो-सोशल मीडिया)

Coronavirus in India: देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों का कहर हर दिन कई गुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के सामने आए आकड़ों और अस्पतालों में लगना शुरू हुई भीड़ में फिर से डराना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 28,867 नए मामले सामने आए है। जोकि अब तक के सबसे ज्यादा मामलों का रिकॉर्ड है। जबकि बीते चार दिनों में यहां सात बच्चों की संक्रमण की वजह से मौत भी हो गई।

लगातार जारी पाबंदियों के बावजूद भी तेजी से बढ़ते मामले काफी डराने वाले हैं। संक्रमित मरीजों का आकड़ा बढ़ने के साथ ही मौतों का आकड़ा भी बढ़ना शुरू हो गया है। एक दिन 28,867 मामले सामने आने के अलावा यहां 31 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस दौरान संक्रमण दर बढ़कर 29.21 फीसदी पर पहुंच गई है।

दिल्ली-मुंबई में हालात सबसे ज्यादा भयावह

पूरे देश में कोरोना संक्रमण से दिल्ली (delhi corona cases) और मुंबई में हालात सबसे ज्यादा भयावह हैं। अब ये स्थितियां और भी ज्यादा आक्रामक होती जा रही है। महाराष्ट्र (maharashtra coronavirus stats)की बात करें तो यहां एक दिन एक साथ 370 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फ्रंटलाइन वर्करों का तेजी से संक्रमित होना बीते दिनों की याद दिला देता है। जबकि मुंबई में कोरोना संक्रमण के 13,702 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आकड़ा 9,69,989 पर पहुंच गया है।

मुंबई में भयानक होते हालातों के बीच सिर्फ एक दिन में छह मरीजों की मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या 16,000 पार कर गई है। जबकि पंजाब में एक दिन कोरोना संक्रमण के 6,083 नए मामले सामने आए हैं, जबकि राज्य में 6 मरीजों की मौत हो गई।

हालाकिं इस बीच मुंबई में कोरोना से राहत मिलती नजर आ रही है। यहां पहले से 15% मामले घटे हैं। पर राजधानी दिल्ली में हालात हद से बाहर होते जा रहे हैं। यहां एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 94,160 तक पहुंच गई है।

बता दें, ये आकड़ा बीते साढ़े 8 महीने में सबसे ज्यादा है। बढ़ते आकड़ें के बीच यहां अब तक 25,271 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि अभी भी 62,324 मरीज होम आइसोलेशन में है। बीते 24 घंटे में अस्पताल से ठीक होकर घर गए 22,121 मरीज है। जिसके बाद से अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 15,27,152 तक हो गई है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story