×

Jahangirpuri Violence: फायरिंग कर शोभायात्रा में हिंसा फैलाने वाला असलम, दिल्ली पुलिस के चढ़ा हत्थे

Hanuman Janmotsav Violence: दिल्ली पुलिस ने राम जन्मोत्सव के मौके पर जहांगीरपुरी में हुए हिंसा के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले शख्स असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 17 April 2022 6:20 AM GMT (Updated on: 17 April 2022 7:19 AM GMT)
Delhi Jahangirpuri Violence
X

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Delhi Hanuman Janmotsav Violence : हनुमान जन्मोत्सव के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा (Jahangirpuri Hinsa) मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा में गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से उसका पिस्टल भी बरामद किया है। इसी पिस्टल से दिल्ली पुलिस के एक जवान को गोली मारकर उपद्रवी ने घायल किया था।

गोली चलाने वाला युवक गिरफ्तार

हनुमान जन्मोत्सव के दिन जहांगीरपुरी शोभायात्रा में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों में से असलम नाम का युवक अपने साथ पिस्टल लेकर गया था। शोभा यात्रा के दौरान असलम ने अपने पिस्टल से फायरिंग की जिसके बाद वहां पर और भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में फायरिंग करते हुए असलम ने दिल्ली पुलिस के एक जवान को गोली मार दी। इसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले आरोपी शख्स असलम को उसके पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहा गया पुलिस एफआईआर में?

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा जब जहांगीरपुरी से ब्लॉक सी में स्थित जामा मस्जिद की तरफ से गुजर रही थी। उसी दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ अंसार नाम के एक शख्स ने अपने कुछ साथियों के साथ बहस करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह बहस बड़े विवाद में बदल गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

पुलिस एफआईआर के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें इस विवाद को शुरू करने वाला शख्स अंसार भी शामिल है। वहीं इन कुल 15 गिरफ्तारियां में शोभायात्रा में गोली चलाने वाला शख्स असलम भी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने उसके पास से पिस्टल बरामद किया है।

बता दें शनिवार को देर शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस शोभायात्रा में कुछ उपद्रवियों ने मिलकर हिंसा फैला दी। जिसमें दिल्ली पुलिस के 6 जवान समेत स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story