×

Delhi Mein Hadtal: NEET काउंसलिंग मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज 12 बजे लौटेंगे काम पर

Delhi Mein Hadtal: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई अस्पतालों में आज 31 दिसंबर को डॉक्टर्स ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान सभी जरूरी/गैरजरूरी मेडिकल स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 31 Dec 2021 3:31 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2021 4:42 AM GMT)
junior doctor strike
X

डॉक्टरों का हड़ताल (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Delhi Mein Hadtal: नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG counseling) में देरी को लेकर चल रही फोर्डा (FORDA) की हड़ताल आज खत्म हो गई है। रेजिडेंट डॉक्टर आज दोपहर 12 बजे से काम पर पर लौट जाएंगे। बता दें कि फोर्डा ने 17 दिसंबर से हड़ताल का दूसरा चरण शुरू किया था। हाल ही में दिल्ली पुलिस की ओर से रेजिडेंट डॉक्टरों को हिरासत में लेने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई अस्पतालों में आज 31 दिसंबर को डॉक्टर्स ने हड़ताल (Doctors Strike In Delhi) का ऐलान किया है। इस दौरान सभी जरूरी/गैरजरूरी मेडिकल स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। आज शुक्रवार को अस्पतालों में डॉक्टरों ने सुबह 9 बजे से हड़ताल का ऐलान किया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स नीट पीजी काउंसलिंग (Neet PG Counseling) की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनकी मांग दिल्ली पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने की भी है।

गौरतलब है, कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों में गुरुवार को रोगियों की देखभाल प्रभावित हुई थी। क्योंकि, पिछले दो हफ्ते से नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG Counseling) में देरी का विरोध कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया है। साथ ही, रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ने अपने कुछ साथियों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की है।

बता दें, कि नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग (NEET PG Counseling) में देरी का विरोध कर रहे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन आह शुक्रवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी फोर्डा की अगुवाई में जारी प्रदर्शन के तहत कई रेजिडेंट डॉक्टर गुरुवार को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (Lady Hardinge Medical College) परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी की ।

एक ओर दिल्ली में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इसके चलते मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। आज 15वें दिन शुक्रवार को भी नीट पीजी काउंसलिंग में देरी और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहने वाली है। वहीं देर शाम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार से कोरोना वार्ड में भी ड्यूटी नहीं देने का फैसला लिया है।

इसकी सूचना कॉलेज के डीन को भी दे दी गई है। जिसके चलते लोकनायक अस्पताल में हड़कंप मच गया। दरअसल, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में अभी 30 से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। यहां कोरोना संदिग्ध, संक्रमित और ओमिक्रॉन को लेकर अलग अलग वार्ड बनाए गए हैं जिनमें अधिकांश समय तक ड्यूटी रेजिडेंट डॉक्टरों की रहती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story