×

Delhi Police : नाइजीरियन की मौत का मामला, पुलिस पर हमले को लेकर 53 अफ्रीकी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Delhi Police : दिल्ली में एक नाइजीरियन शख्स की दिल्ली पुलिस की हरकत से मौत होने का आरोप लगाकर बवाल करने में 53 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Shraddha
Published on: 2 Oct 2021 9:03 AM GMT
नाइजीरियन की मौत का मामला
X

नाइजीरियन की मौत का मामला (फोटो - सोशल मीडिया)

Delhi Police : दिल्ली पुलिस की एक अमानवीय हरकत ने एक नाइजीरियन नागरिक (Nigerian citizens) की जान ले ली है। मोहन गार्डेन (Mohan Garden) के आसपास रहने वाले अन्य तमाम अफ़्रीकन नागरिकों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को इस कदर दौड़ाया कि गिरने से उसकी मौत हो गयी। अपने साथी की मौत से क्षुब्ध अफ़्रीकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने पूरे इलाक़े में वैध निवास प्रमाणपत्र की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को अफ़्रीकियों की क़ाबू में करने के लिए तीन राउंड गोली भी चलानी पड़ी। 53 अफ़्रीकियों को गिरफ़्तार भी किया गया है।

पुलिस के द्वारा घटना के बारे में दी गयी गयी जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को एक नाइजीरियन शख्स की दिल्ली में मौत हो गयी थी । इसके बाद अफ्रीकन भीड़ ने मामले में सुनवाई को लेकर पुलिस स्टेशन और पुलिस वालों पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा भीड़ को शांत करने के लिए 3 राउंड गोलियां चलानी पड़ीं। 53 अफ्रीकी नागरिकों को इस घटना के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले 53 लोगों में ज़्यादातर नाइजीरियन और घाना के आसपास के इलाकों के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार हुए अफ्रीकन लोगों के मुताबिक पुलिस द्वारा दौड़ाए जाने के बाद गिरने से उनके साथी की मौत हो गयी थी। पुलिस इस मुद्दे पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा इन आरोपों को निराधार बताते हुए इससे इनकार कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एक दुकान पर बेहोश हो जाने के बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस द्वारा दिल्ली के इलाकों में काफी समय से गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी लोगों के खिलाफ जांच पड़ताल कर उन्हें ढूंढा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि " हम गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की खोज कर रहे हैं। इस साल हमने ऐसे कुल 75 लोगों को गिरफ्तार भी किया है । जिनके पास पुख्ता वैध कागज़ात नहीं हैं।" पुलिस स्टेशन में हुए अफ्रीकी नागरिकों द्वारा हिंसा से कुल 3 पुलिसकर्मी ज़ख्मी हो गए हैं, जिसमे एक पुलिसकर्मी के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

दिल्ली पुलिस (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

पुलिस स्टेशन में मौके पर मोजूद पुलिसकर्मी की शिकायत पर 53 अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी है । अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जब मृत नाइजीरियन व्यक्ति को अस्पताल लाया गया तो उसके साथ 50 से 60 लोग मौजूद थे। उनके द्वारा पूछने पर भी ज़रूरी सूचना नहीं बताई गई । जिसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा ASI विनोद को घटना की जानकारी दी गयी जिसके बाद ASI अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

एक पुलिसकर्मी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि दोस्त की बेहोशी के चलते अस्पताल ले जाने के बाद यह लोग अस्पताल में और मरीजों की चिंता किए बगैर वहां भी हिंसक हो गए थे । वहां पर खड़ी एम्बुलेंस पर हमला करने लगे थे । हमें लाश को भी वहां से निकालना पड़ा क्योंकि किसी ने अफवाह फैला दी कि हमारे द्वारा दौड़ाए जाने के चलते नाइजीरियन शख्स गिर गया और गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी।

Shraddha

Shraddha

Next Story