TRENDING TAGS :
दिल्ली से लंदन का किराया हुआ 4 लाख रुपए, स्टूडेंट्स की बढ़ी मुश्किलें, वापस कैसे जाएं काॅलेज
Delhi To London Flight Fare: भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच का हवाई किराया आसमान छुने लगा है। भारत-यूके के बीच हवाई किराए में इजाफा ऐसे वक्त पर हुआ जब स्टूडेंट पीक सीजन चल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट Photo Social Media
Delhi To London Flight Fare: कोरोना संकट के बीच विदेशों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र स्वदेश वापस लौट आए थे। वहीं अब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और विदेशों तक जाने वाली फ्लाइट्स का दोबारा संचालन शुरू हुआ है तो भारतीय छात्र भी विदेश में अपने यूनिवर्सिटी और काॅलेज को पुन: ज्वाइन करने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच उनको बड़ा झटका लगा जब दिल्ली से लंदन के बीच की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का किराए में बढ़ोतरी हो गई। भारत से यूके का किराया करीब 4 लाख रुपए हो गया है। इतना अधिक किराया बढ़ने से छात्रों और उनके परिवार पर दबाव बन गया है और वह परेशान हैं कि अब बच्चों को काॅलेज कैसै भेंजे। वहीं यूके में नौकरी पेशा भारतीयों के लिए भी ये राशि कुछ कम नहीं है।
Students Peak Season होने से बढ़ा किराया
दरअसल, भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच का हवाई किराया आसमान छुने लगा है। उड्डन विभाग के एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सतर्क कर दिया है। भारत और यूके के बीच का हवाई किराए में इजाफा ऐसे वक्त पर हुआ है जब काॅलेज सीजन शुरु हुआ है। यानि क्लासेज दोबारा शुरु होने से भारतीय छात्रों को वापसी करनी है।
यूके ने भारत को Amber List से डाला
बता दें कि इसी सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन ने भारत को Red से Amber List में स्थानांतरित किया है। इसका मतलब है कि जो भारतीय टीके के दोनो डो़ज ले चुके हैं, उन्हें यूके यात्रा के दौरान अनिवार्य तौर पर 10 दिन के लिए होटल में क्वारंटाइन नहीं होना पड़ेगा।
यूके के परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने ट्विटर पर एलान किया कि, "यूएई, कतर, भारत और बहरीन को लाल सूची से एम्बर सूची में स्थानांतरित किया जा रहा है। ये बदलाव 8 अगस्त को सुबह 4 बजे से प्रभावी होगा।
जहां यूके के इस फैसले भारतीय प्रवासियों को राहत मिली तो जो लगातार यात्रा मानदंडों में ढील देने की मांग कर रहे थे। परिणाम ये हुआ कि यात्रा की मांग बढ़ने और पीक स्टूडेंट सीजन होने के कारण हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी गयी।