×

दिल्ली से सबक, लखनऊ के हवा की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

Delhi Air Pollution : दिल्ली की वायु कैसे सुधारी जाए यह एक बड़ी समस्या बन गया है और लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 14 Nov 2021 9:07 AM GMT
Delhi lucknow Air Pollution
X

दिल्ली से सबक, लखनऊ के हवा की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम ने कसी कमर 

लखनऊ: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गया है। सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चिंतित हैं और लगातार बैठक चल रही हैं। दिल्ली की वायु कैसे सुधारी जाए यह एक बड़ी समस्या बन गया है और लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। दीपावली के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में भी हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब स्तर पर पहुंच गईं थी। दो दिन धुंध छाई हुई थी। जिससे प्रशासन और सरकार की चिंताएं बढ़ गई थी। इसी से सबक लेते हुए लखनऊ नगर निगम वायु (Lucknow Municipal Corporation Air) की गुणवत्ता सुधारने के लिए कमर कस लिया है और इसके लिए ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं। आज मेयर संयुक्ता भाटिया (Mayor Sanyukta Bhatia) और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी (Municipal Commissioner Ajay Dwivede) ने संयुक्त रूप से गुणवत्ता सुधारने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) द्वारा वायु प्रदूषण (Pollution) एवं स्मॉग की समस्या (Smog ki samasya) को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता सुधार (air quality improvement) की दिशा में प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इस क्रम में नगर में स्थापित, संचालित सी.ए.ए.क्यू.एम.एस से प्राप्त प्रदूषण संबंधी आंकड़ों में सुधार लाये जाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रयास किए जा रहे है। जिसके तहत नगर के समस्त क्षेत्रों में हॉट स्पॉट को चिन्हित कर निर्माण काLर्य, बिल्डिंग मैटेरियल, रोड डस्ट, इण्डस्ट्रीयल क्षेत्र में प्रदूषण, ट्रैफिक जाम एवं कूड़ा जलाने इत्यादि से उत्पन्न वायु प्रदूषण को विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से नियंत्रित किये जाने की दिशा में नगर निगम प्रयासरत है।


नियंत्रक उपायो के अंतर्गत मुख्य मार्गो व निर्माण स्थलों पर व्यापक रूप से पानी का छिड़काव, निर्माणाधीन भवनों को ग्रीन मैट से कवर कराया जाना समेत तमाम बिन्दुओं के माध्यम से शहर में वायु प्रदूषण कम किए जाने के उपाय संबंधी कार्यवाही निरन्तर जारी है। आज 14 नवम्बर को महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में नगर निगम द्वारा वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए समस्त संसाधनों को रैली के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे से रवाना किया गया।


वायु प्रदूषण (air pollution) की रोकथाम हेतु रैली में नगर निगम की 8 एंटी स्मॉग गन, स्प्रिंकलर्स, 40 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रिंकलर्स, 8 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन व अन्य संसाधन सम्मिलित हुए। इस रैली के माध्यम से वायु प्रदूषण के रोकथाम के वृहद अभियान के आरम्भ के साथ-साथ आम नागरिको को वायु गुणवत्ता के संबंध में जागरुक भी किया जायेगा।

ये वाहन कहाँ करेंगे राजधानी छिड़काव?

क्षतिग्रस्त मार्ग, गढ्ढायुक्त एवं कच्ची सड़क-

1. शिवाजी मार्ग, सुन्दरबाग, मकबूलगंज, घसियारी मंडी, नाका हिन्डोला।

2. बेलदारी लेन, लालबाग, निकट नावेल्टी सिनेमा।

3. कैसरबाग ऑफिसर्स कॉलोनी, अमीनाबाद।

4. छोटा क्रासिंग, बीएन रोड, लालबाग।

5. यूपीएसआरटीसी हेड क्वार्टर, हजरतगंज, प्रेम नगर, हजरतगंज।

6. शाहनजफ रोड, सारंग मनोर, हजरतगंज।

7. स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग।

8. गांधी भवन कैसरबाग।

9. सप्रू मार्ग, प्रेम नगर, हजरतगंज।

10. 'टेक्नो क्राफ्ट सॉल्यूशन, क्रिएशन स्क्वायर, राणा प्रताप मार्ग, हजतरगंज।

11. प्रेम नगर, हजरतगंज।

12. महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज।

13. एफ.सी.आई. रोड टिकैत रोड।

14. मिल रोड, गुड शेड रोड।

15. मालवीय नगर, ऐशबाग रोड।

16. कोठारी बंधु मार्ग, टिकैत रोड।

17. गौरी शंकर श्रीवास्तव मार्ग।

18. मिनी स्टेडियम रोड।

19. महात्मा गांधी मार्ग नरपतखेड़ा।

B- कचरा एवं ठोस अपशिष्ट डम्पिंग स्थल

1. सेक्टर-8 विकास नगर।

2. किंग्स कोर्ट से सपना होटल रोड, गोमती नगर।

3. फायर स्टेशन से सेंट मैरी स्कूल, वास्तुखंड, गोमती नगर, लखनऊ।

4. टेढीपुलिया से सेंट मैरी स्कूल अस्पताल।

5. पुरनिया चौराहा से आई.डी. चौराहा रोड।

6. इंजीनियरिंग कालेज चौराहा से 60 फिट रोड।

7. तुलसीदास मार्ग, तालकटोरा रोड, तेजीखेड़ा रोड।

8. मीना बेकरी रोड।

C- प्रदूषण मापन सेंसर

1. तालकटोरा रोड इंडस्ट्रियल रोड

2. 2. सेन्ट्रल स्कूल

3. 3. लालबाग

4. 4. गोमती नगर

5. 5. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय

6. 6. कुकरैल पिकनिक स्पाट

D- एकत्रित निर्माण सामग्री

1. तालकटोरा रोड टिकैतगंज, ऐशबाग

2. 2. रामप्रसाद खेड़ा, आलमबाग

3. 3. हैदरगंज, निकट खाला बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल

4. 4. भूसामंडी, ऐशबाग

5. 5. लवकुश मार्ग, न्यू हैदरगंज, राजाजीपुरम,

6. 6. एस.आर. काम्प्लेक्स, ग्राउंड फ्लोर, कोठारी बंधु

7. 7. मोहान रोड, राजाजीपुरम मेहंदीगंज

8. 8. मिल रोड इंडस्ट्रियल एरिया, ऐशबाग

9. 9. मिल रोड, ब्लाक बी, राजाजीपुरम,

10. 10. मिल रोड, मालवीय पल्ली ऐशबाग

11. 11. लवकुश मार्ग टिकैतगंज

12. 12. राणा प्रताप मार्ग

13. 13. कैपर रोड, कैसरबाग आफिसर्स कालोनी

14. 14. मलका गति गेट, हिवेट रोड, घसियारी मंडी

15. 15. छोटा क्रासिंग बीएन रोड, लालबाग

E- निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट डम्पिंग स्थल

1. राणा प्रताप मार्ग,

2. 2. कैपर रोड, केसरबाग अफिस कॉलोनी,

3. 3. मलका गेट हीवेट रोड घसियारी मंडी, नाका हिंडोला

4. 4. छोटा क्रासिंग बीएन रोड, लालबाग

5. 5. वाला कदर रोड, कैसरबाग

6. 6. गोयल भवन, शिवाजी मार्ग, नाका हिन्डोला

7. 7. कैसरबाग सर्किल, अमीनाबाद

8. 8. शिवाजी प्लाजा, शिवाजी मार्ग, सुंदरबाग, मकबूलगंज,

9. 9. टेक्नो क्राफ्ट साल्यूशन, क्रिएशन स्क्वायर, राणा प्रताप मार्ग

10. 10. महात्मा गांधी मार्ग, नरपतखेड़ा

11. 11. महात्मा गांधी मार्ग, गांधी आश्रम के विपरीत

12. 12. गुड शेड रोड

13. 13. तुलसीदास मार्ग, तालकटोरा रोड, तेजीखेड़ा रोड।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story