×

Delhi Unlock 6.0 : दिल्ली में कल से खेल परिसरों को खोलने की अनुमति, सीएम आज करेंगे एलान

Delhi Unlock 6.0 : दिल्ली सरकार 5 जुलाई से स्टेडियम और कई खेल परिसरों को खोलने की छूट दी जा सकती है।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Shraddha
Published on: 4 July 2021 11:25 AM IST
दिल्ली सरकार अनलॉक 6.0 में कई तरह की छूट दिए जाने का फैसला किया जायेगा।
X

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Delhi Unlock 6.0 : राजधानी दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया (Unlock Process) का छठा चरण शुरू होने वाला है। इस चरण के तहत कई तरह की छूट दिए जाने का फैसला किया गया है। दिल्ली सरकार 5 जुलाई से स्टेडियम (Stadium) और कई खेल परिसरों (Sports Complexes) को खोलने की छूट दी जा सकती है। सोमवार से मिलने वाली छूट का फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) आज शाम तक कर सकते हैं।


आपको बता दें कि दिल्ली सरकार अनलॉक 6.0 में कई तरह की छूट दिए जाने का फैसला किया जायेगा। लेकिन अभी स्पा, सिनेमाघर और स्विमिंग पूल को खोलने की सम्भावना नहीं है। आज शाम को सीएम क्या फैसला लेने वाले हैं ये तो उसी समय पता चलेगा।

दिल्ली सरकार कोरोना के कम होते केसों की संख्या को देखते हुए कई चीजों को खोलने का विचार बना रही है। जिसमें आज सरकार स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने की अनुमति दे सकती है। लेकिन दिल्ली में अभी मेट्रो समेत अन्य सार्वजानिक यातायात को पहले की तरह पूर्ण तरीके से खोलने की सम्भावना नहीं है। क्योंकि इस वजह से भीड़भाड़ हो सकती है।



दिल्ली में कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी होने के बाद अब तक पांचवी चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि अनलॉक के छठे चरण में स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने का फैसला किया जा सकता है। हालांकि इस प्रक्रिया में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरुरी रहेगा।

Shraddha

Shraddha

Next Story