×

Aaj Ka Mausam : मौसम ने फिर ली करवट, कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश के आसार

कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर भारत के भागों पर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) है। पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।

aman
Written By aman
Published on: 25 Feb 2022 12:54 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

बारिश (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam 25 February 2022 : इस वक्त उत्तर भारत में कई मौसमी सिस्टम बने हुए हैं। देश के मध्य भाग, पूर्वी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी पहुंचने लगा है। इस वजह से आने वाले समय में देश के कई राज्यों में मौसम सक्रिय हो सकता है। कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर भारत के भागों पर पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) है। पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। पंजाब, राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश के रास्ते पूर्वी भारत में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। साथ ही, इस ट्रफ के करीब से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण ओडिशा और छत्तीसगढ़ तथा आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों पर बादल दिखाई दे रहे हैं। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर भी बादल नजर आ रहे हैं, जिससे उम्मीद है कि यहां अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सक्रिय हो सकता है। दक्षिण में केरल और तमिलनाडु के ऊपर बादल दिखाई दे रहे हैं।

Aaj kaisa rahega mausam- पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग, कुलगाम, काजीगुंड, पहलगाम से लेकर कटरा, उधमपुर, समेत सीमावर्ती इलाकों में भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (bhartiya mausam vibhag) के अनुसार, 25 फरवरी को वैष्णो देवी धाम में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्से में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, ऊना, चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू मनाली सहित शिमला में भी वर्षा और हिमपात का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। उत्तराखंड में उत्तरकाशी से लेकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के नेपाल से सटे हिस्से में वर्षा की संभावनाएं ज्यादा हैं। निचले इलाकों में हृषिकेश और हरिद्वार, नैनीताल में बादल जरूर रहेंगे लेकिन वर्षा की संभावना काफी काम है। गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख तक में भी बारिश का पूर्वानुमान है।

25 February 2022 Mausam- अब बात मैदानी इलाकों की बात करें तो शुक्रवार 25 फ़रवरी को भी काफी सक्रिय मौसम का अनुमान है। अनुमान है कि पंजाब के तमाम इलाकों पटियाला और लुधियाना से लेकर फरीदकोट, फजिल्का, बरनाला, मोगा, संगरूर इन सभी भागों में कई जगहों तक बारिश देखने को मिल सकती है। अमृतसर और पठानकोट में भी वर्षा की फुहारें देखने को मिल सकती हैं। हरियाणा में हिसार से रोहतक और राजधानी दिल्ली तक बादल नजर आएंगे हुए संभावना है कि कुछ इलाकों में वर्षा हो सकती है। इन बादलों के साथ बिजली चमकने और गर्जना भी सुनाई दे सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में अलीगढ, आगरा, मथुरा, एटा, इटावा, मैनपुरी, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद में भी वर्षा होने की संभावना है। मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के बीच में फिलहाल आंशिक बादल दिख सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान के कई इलाकों में बादल नजर आएंगे।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी भारत तक की स्थिति देखें तो यहां 25 फरवरी को लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच तक साफ नहीं रहेगा। पूर्वी हवा का असर इन क्षेत्रों में है, जिसमें नमी है उम्मीद है कि उत्तर भारत से आ रहे बादल का भी कुछ असर रहेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का प्रभाव भी रहेगा। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है। ओडिशा में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, गोवा, दमन और दीव में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कई इलाकों में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। विदर्भ के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिण भारत के अधिकतर इलाकों में भी 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story