×

Aaj Ka Mausam : अरुणाचल और अंडमान निकोबार में भारी बारिश तो लद्दाख-ओडिशा में बूंदाबांदी, बाकी राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर भारत के भागों में एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) आने का सिलसिला जारी है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों के दौरान जो पश्चिमी विक्षोभ पहुंचे हैं उत्तर भारत के पहाड़ों पर उनकी तीव्रता इतनी नहीं थी कि वो बहुत ज्यादा प्रभाव डालें,

aman
Written By aman
Published on: 20 Feb 2022 12:46 AM GMT (Updated on: 20 Feb 2022 1:11 AM GMT)
delhi weather imd forecast thunderstorms lightning and rain likely in national capital
X

बारिश

Aaj Ka Mausam 20 February 2022 : उत्तर भारत के भागों में एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) आने का सिलसिला जारी है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों के दौरान जो पश्चिमी विक्षोभ पहुंचे हैं उत्तर भारत के पहाड़ों पर उनकी तीव्रता इतनी नहीं थी कि वो बहुत ज्यादा प्रभाव डालें, मगर देश के कुछ हिस्सों में वो अपना असर छोड़ने में जरूर कामयाब रहे। इनकी वजह से देश के पहाड़ी इलाकों (Hilly Areas) में बारिश (Rain)और बर्फबारी (Snowfall) देखने को मिली। मैदानी इलाकों की बात करें तो अभी फिलहाल राजस्थान (Rajasthan) के ऊपर एक सर्कुलेशन (Circulation) बना हुआ है। हालांकि, इसका बहुत ज्यादा असर नहीं है। पिछले 48 घण्टों में इसके प्रभाव से जरूर पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा (Haryana) और दिल्ली (Delhi) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के कुछ इलाकों में बादल नजर आए थे। एक ट्रफ रेखा (Trough Line) दक्षिण भारत के राज्यों से होकर मध्य भारत तक बनी है, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश और विदर्भ, तेलंगाना (Telangana), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और आसपास के कुछ भागों में पिछले कुछ दिनों में बारिश रिकॉर्ड की गई। अगर दक्षिणी राज्यों की तरफ नजर दौड़ाएं तो दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बना सिस्टम (system) अभी भी प्रभावी है। जिसका असर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में दिखाई दे रहा है जहां, बारिश हो रही है। बीते दो दिनों से अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में बहुत अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गयी है, यहां आने वाले समय में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

Aaj kaisa rahega mausam- देश में बारिश की स्थितियां देखें तो गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख के बीच में कहीं-कहीं बादल तो बने रहेंगे और यहीं बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। वैसे जम्मू-कश्मीर से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के मध्य भी बादलों का असर रहेगा। लेकिन यहां वर्षा की गुंजाइश बहुत कम है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों की बात करें तो इन मैदानी इलाकों में लगभग सभी शहरों पर पश्चिमी दिशा की हवाओं का असर रहेगा। इनकी रफ्तार 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान इन सभी राज्यों में आसमान साफ और मौसम शुष्क (Dry Weather) बना रहेगा। इन इलाकों में हवा की वजह से तापमान में गिरावट नजर आ सकती है।

20 February 2022 Mausam- भारतीय मौसम विभाग (bhartiya mausam vibhag) के अनुसार, 20 फरवरी को देश के मैदानी इलाकों में धूप की व्यापकता दिखाई देगी। इसी तरह, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हवा का रुख पश्चिमी दिशा का जरूर है, मगर यहां उसकी तीव्रता उतनी नहीं रहेगी। पूर्वोत्तर भारत में देखें तो अरुणाचल प्रदेश असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम तथा त्रिपुरा समेत समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश की संभावना है। सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देश के मध्य भाग में भी बीते दिनों से बादल बने रहे हैं। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र (Madhya Maharashtra) और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की स्थितियां बनी हुई थी। ओडिशा के कुछ हिस्से में, कोलकाता, दीघा और सुंदरवन के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में वर्षा की संभावना है। झारखंड के कुछ हिस्से में भी रविवार को बादल दिखाई दे सकते हैं। शेष मध्य भारत के सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। गुजरात, गोवा, दमन और दीव (Daman and Diu), महाराष्ट्र के सभी भागों में भी मौसम शुष्क रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- उत्तरी दिशा की हवाओं का असर इतना ज्यादा है कि इनका असर कर्नाटक के उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक इलाकों और तटीय भाग तक दिखाई देगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) तेलंगाना में भी लगभग सभी जगहों पर इन्हीं हवाओं का असर रहेगा। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय भागों और रायलसीमा में भी उतरी दिशा के हवा का प्रभाव रहेगा, जिस वजह से तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में चेन्नई, पम्बन, कन्याकुमारी (Kanyakumari) और केरल में बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवा का असर दिखेगा। लक्षद्वीप में भी बादलों का असर रहेगा। 20 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। तो ये था आज के देशभर के मौसम का पूर्वानुमान।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story