×

Aaj Ka Mausam : देश में फिर बदला मौसम का मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में होगी तेज बारिश, जानें अपने यहां का हाल

उत्तर भारत के पहाड़ों पर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख, जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रेदश और उत्तराखंड, इन सभी जगहों पर व्यापक वर्षा होने के आसार हैं। इन इलाकों में कई जगहों पर बर्फ़बारी भी हो सकती है।

aman
Written By aman
Published on: 22 Feb 2022 12:40 AM GMT
rainfall in india
X

बारिश (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam 22 February 2022 : उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक नया और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) दस्तक दे चुका है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, इस विक्षोभ का असर आज यानी 22 फरवरी को व्यापक पैमाने पर देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से जो सर्कुलेशन बनने वाले हैं वो मंगलवार को राजस्थान के उत्तरी भागों और इससे सटे सेन्ट्रल पाकिस्तान के ऊपर बनेगा। साथ ही, गुजरात से लेकर ओडिशा के बीच में एक ट्रफ जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ से हवाएं पहुंचेंगी। यूपी में हवा की दिशा में अब परिवर्तन होने वाला है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो बांग्लादेश और उससे सटे हिस्से में एक सर्कुलेशन बना हुआ है जिस वजह से पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसमी सक्रियता देखने को मिल रही है।

Aaj kaisa rahega mausam- उत्तर भारत के पहाड़ों पर गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद से लेकर लद्दाख, जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रेदश और उत्तराखंड, इन सभी जगहों पर व्यापक वर्षा होने के आसार हैं। इन इलाकों में कई जगहों पर बर्फ़बारी भी हो सकती है। श्रीनगर, गुलमर्ग, कुलगाम, काजीगुंड, पहलगाम, कटरा उधमपुर, जम्मू सहित आसपास के इलाकों में भी वर्षा होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में शिमला, धर्मशाला, चंबा, ऊना से लेकर कुल्लू मनाली, लाहौल स्पीति समेत तमाम जगहों पर वर्षा और हिमपात होने की संभावना जतायी जा रही है। उत्तराखंड में चमोली, गंगोत्री, यमुनोत्री से लेकर केदारनाथ, बद्रीनाथ, जोशीमठ, उत्तरकाशी सहित अल्मोड़ा, पिथौड़ागढ़, और निचले इलाकों में अगर चलें तो नैनीताल से लेकर देहरादून तक, हृषिकेश, हरिद्वार, इन सभी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले हिस्से बारिश होगी।

22 February 2022 Mausam- इसी तरह मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मैदानी राज्यों में पंजाब, हरियाणा के उत्तरी हिस्सों जिनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, साथ ही साथ अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, पठानकोट आदि में भी आज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बादल के आसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी इलाकों पर हैं। राजस्थान में चूरू, गंगानगर, हनुमान गढ़ से लेकर जयपुर तक का पूरा इलाका शामिल है। दिल्ली में बारिश की संभावना काम है लेकिन बादल जरूर नजर आएंगे। इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल दिखाई देंगे, लेकिन यहां बारिश की संभावना फिलहाल बेहद कम है। आगरा, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, इटावा, मैनपुरी, पीलीभीत और बरेली की तो इन सभी भागों में थोड़े बहुत बादल जरूर दिखाई देंगे। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवाएं पहले की तुलना में बदल गयी हैं। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो जाएगी। सर्दी में और कमी हो जाएगी।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- पूर्वोत्तर भारत में काईन जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, मणिपुर, मजोरम, त्रिपुरा में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी हवा का रुख बदल रहा है। इन इलाकों में अब बंगाल की खाड़ी की तरफ से हवाएं पहुंचेंगी। इन हवाओं का असर बादलों या बारिश के रूप में दिखाई नहीं देगा बल्कि तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। ओडिशा से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा जगहों पर हवा के रुख में परिवर्तन हो रहा है। अगले 24 घंटों में इन्हीं बदलावों के चलते यहां तापमान बढ़ेंगे। दक्षिण भारत में तेलंगाना, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय भागों और आंतरिक कर्नाटक तथा यहां के तटीय भागों में भी अब तापमान बढ़ने वाले हैं। केरल में कई जगहों पर बारिश की सम्भावना है। लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story