×

Dr. Manmohan Singh Ki Tabiyat Bigadi : डॉ. मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, अचानक सांस लेने में हुई परेशानी

Dr. Manmohan Singh Ki Tabiyat Bigadi : डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के एम्स के कार्डियो टावर में भर्ती कराया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 13 Oct 2021 3:29 PM GMT (Updated on: 13 Oct 2021 3:35 PM GMT)
Dr. Manmohan Singh Ki Tabiyat Bigadi
X

डॉ मनमोहन सिंह(फोटो- सोशल मीडिया) 

Dr. Manmohan Singh Ki Tabiyat Bigadi : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हो गई। अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) के कार्डियो टावर में भर्ती कराया गया है। यहां डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh Ki Tabiyat Bigadi) डॉ. नीतीश नायक की टीम की देखरेख में हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अभी उनकी हालत स्थिर है।

डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत (Dr. Manmohan Singh Ki Tabiyat Bigadi) के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। बता दें, वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। ऐसे में अब एम्स में भर्ती होने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह की जांच के लिए एम्स एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसके अध्यक्ष एम्स के निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया हैं।

ऐसे में एम्स ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को बुखार की जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।

अब से लगभग एक महीने पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रथम प्रणब मुखर्जी स्मृति व्याख्यान में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत के राष्ट्रपति के सर्वोच्च संवैधानिक पद को प्राप्त करने से पहले प्रणब मुखर्जी का 5 दशकों से अधिक का लंबा और शानदार राजनीतिक जीवन था। वह कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराते हुए आपको बता दें कि 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को शुगर की बीमारी से ग्रसित हैं। साथ ही इस साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वह कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। जिसके बाद उन्हें 19 अप्रैल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

साथ ही बता दें, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। जिसमें से पहली सर्जरी साल 1990 में यूके में हुई थी। और दूसरी 2009 में एम्स में की गई थी। जबकि पिछले साल मई में भी उन्हें तेज बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story