×

भूकंप से हिला भारत-जापान: जोरदार Earthquake से कांपी धरती, तेज झटके के बाद सुनामी का अलर्ट

Earthquake Today: बुधवार को भारत और जापान की धरती भूकंप के झटकों से कांप गई। भारत के लद्दाख में तो वहीं जापान के टोक्यो में भूकंप दर्ज किया गया।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Shreya
Published on: 16 March 2022 3:49 PM GMT
भूकंप से हिला भारत-जापान: जोरदार Earthquake से कांपी धरती, तेज झटके के बाद सुनामी का अलर्ट
X

भूकंप (डिजाइन फोटो - न्यूजट्रैक)

Earthquake Today: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भूकंप (Earthquake In Ladakh) के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके शाम 7.05 बजे महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी त्रीवता 5,2 मापी गई है। भूकंप के झटके आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग आनन – फानन में अपने घरों से बाहर निकले और किसी सुरक्षित स्थान पर जमा हो गए। हालांकि इस दौरान किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के कारण लोगों में किसी अनहोनी को लेकर जरूर डर का माहौल घर कर गया है। लोकल वेदर ऑफिसर के अनुसार, भूकंप की गहराई 110 किमी, देशांतर 75.18 पूर्व और अक्षांश 36.01 उत्तर था।

बता दें कि लद्दाख में इससे पहले इसी साल जनवरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 21 जनवरी की रात आए भूकंप की रिएक्टर पैमाने पर त्रवीता 4.0 रही थी। इसे कारगिल से 169 किमी उत्तर में महसूस किया गया था।

जापान में भी भूकंप के झटके

आइलैंड कंट्री जापान में भी भूकंप (Earthquake In Japan) के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जापानी मौसम विभाग के मुताबिक, रिएक्टर स्केल पर इसकी त्रीवता 7.3 मापी गई है। चारों तरफ से समुद्र से घिरा होने के कारण जापान में सुनामी आने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। लोगों से समुद्र बीच पर जाने से बचने को कहा गया है।

क्यों महसूस किए जाते हैं भूकंप के झटके

बता दें कि धरती के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घुमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स आपस में अधिक टकराती हैं वह जोन फोल्ट लाइन कहलाता है। बार – बार प्लेट्स टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। इस कारण जो डिस्टर्बेंस होता है उससे भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story